सपा सरकार को ‘भौकाल मंत्रालय’ बताने वाली अपर्णा का नाम अखिलेश की लिस्ट में नहीं है, जबकि उनका टिकट सालभर पहले लखनऊ कैंट से घोषित हो चुका था।
विज्ञापन
2 of 11
अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
टिकट वितरण में अनदेखी से आहत अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपनी नई लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव (मुलायम और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र) की पत्नी अपर्णा यादव का नाम नहीं है। बता दें कि अपर्णा का नाम साल भर पहले ही लखनऊ कैंट से घोषित हो चुका था।
विज्ञापन
3 of 11
अपर्णा यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह ने बुधवार को 325 लिस्ट जारी की थी उसमें अपर्णा का नाम लखनऊ कैंट से था। अपर्णा काफी दिनों से जनता के बीच अपनी छवि भी बना रही हैं।
4 of 11
अपर्णा यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम की छोटी बहू अपर्णा मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान यादव परिवार के साथ मंच साझा करती भी दिखाई दी थीं। उन्होंने मंच पर ही जेठ अखिलेश के पैर भी छुए थे। साथ ही उनकी और डिम्पल की सेल्फी भी चर्चा में रही थी।
विज्ञापन
5 of 11
अपर्णा यादव
- फोटो : amar ujala
अपर्णा मेनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस और पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही वह एक प्रशिक्षित क्लासिकल सिंगर भी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा का प्रचार गीत भी गया था। अपर्णा सैफई महोत्सव और लखनऊ मोहत्सव में भी कई बार गा चुकी हैं। राजनीति में आने से पहले अपर्णा इन वजहों से चर्चा में रह चुकी हैं यहां देखें...
विज्ञापन
6 of 11
अपर्णा यादव
- फोटो : amar ujala
खबरों की मानें तो अपर्णा यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी पसंद करती हैं। मोदी की तारीफ में अपर्णा का ये बयान काफी चर्चा में रहा था, ‘जब मोदी जी ने झाड़ू उठाई तो देश भर में अभियान छिड़ गया। वो सभी के रोल मॉडल बन गए क्योंकि वो जो भी कहते हैं, उसे करते हैं।’
विज्ञापन
7 of 11
अपर्णा यादव
इतना ही नहीं तेज प्रताप की शादी में पहुंचे प्रधानमंत्री के साथ अपनी सेल्फी को अपर्णा कई दिन तक सोशल साइट की प्रोफाइल पिक्चर बनाए रही थीं।
8 of 11
अपर्णा यादव
- फोटो : amar ujala
वहीं अपर्णा प्रदेश सरकार की खिंचाई करके भी चर्चा में आ चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि ‘यूपी में भौकाल मंत्रालय चलता है।’
9 of 11
अपर्णा यादव
- फोटो : amar ujala
आमिर खां के सहष्णुता पर दिए गए बयान के बाद अपर्णा ने कमेंट किया था कि यह साबित हो गया कि आमिर खां केवल एक्टर हैं। उन्होंने कुछ देशभक्ति फिल्मों में काम किया है लेकिन पत्नी को देशभक्ति नहीं सिखा पाए। गलती हमारी है, हमने आपसे बहुत उम्मीद लगा रखीं थीं
10 of 11
अपर्णा यादव
वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य की हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी के बाद अपर्णा ने बयान दिया था कि देवी देवताओं का पूजन हिंदू अपना अधिकार और धर्म समझते हैं। राजनीतिक दलों को उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए, अनुचित टिप्पणियों से बचना चाहिए।
दिल्ली के चर्चित निर्भया केस में नाबालिग आरोपी की रिहाई पर अपर्णा यादव ने विरोध जताया था। उन्होंने निर्भया के माता-पिता को बुलाया था। लोहिया पथ स्थिति 1090 चौराहे पर काले गुब्बारे छोड़े थे। ऐलान किया था कि आरोपी नाबालिग को प्रदेश में नहीं घुसने दिया जाएगा। महिलाओं पर अत्याचार के कुछ अन्य मामलों में भी वह आवाज उठाती रही हैं।