मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव इन दिनों शहर के युवाओं की आइडल बन रही हैं। रविवार को अमर उजाला के एक कार्यक्रम में पहुंची अपर्णा यादव के साथ युवाओं ने जमकर सेल्फी खिंचवाई। मोतीमहल लॉन में चल रहे अमर उजाला प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो-2015 में रविवार को समाज सेविका अपर्णा यादव भी उपस्थित रही। इस प्रॉपर्टी फेयर में बी अवेयर संस्था की फाउंडर अर्पणा यादव ने दीपावली पर आयोजित हुए रिटेल फेस्ट के विजेताओं के नामों की घोषणा की। अपर्णा यादव ने यहां लकी ड्रॉ से तीन विजेता और 10 सांत्वना पुरस्कार विजेताओं के नाम चुने। विजेताओं में प्रथम अनिल सोनकर, द्वितीय विनी और तृतीय फर्रुखउद्दीन रहे।