फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों साथ रहने के बाद भी क्यों नहीं बन रहे इस जोड़े के संबंध!

विज्ञापन
1 of 7
ये कपल कई महीनों से एक ही घर में रह रहा है। महीनों साथ रहने के बाद भी इनके संबंध ना बनाने की खबर से सभी परेशान है। लखनऊ जू में दुर्लभ प्रजाति के सिंह पूंछ बंदर का कुनबा बढ़ाने को लेकर चल रहे ब्रीडिंग प्रोग्राम के रिजल्ट का इंतजार अभी जारी है। दुर्लभ सिंह पूंछ बंदर की फैमिली प्लानिंग ने जू प्रशासन को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन

महीनों साथ रहने के बाद भी क्यों नहीं बन रहे इस जोड़े के संबंध!

2 of 7
4 मार्च को जू प्रशासन ने सिंह पूंछ बंदर मादा सिंधु और नर राजू को उनका कुनबा बढ़ाने के लिए एक-दूसरे बाड़े में शिफ्ट किया था ताकि वे वहां अलग से रह सकें और कुनबा बढ़ा सकें। इसके लिए उन्हें 500 मीटर दूर स्थित वानर वाटिका भी मुहैया कराई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

महीनों साथ रहने के बाद भी क्यों नहीं बन रहे इस जोड़े के संबंध!

3 of 7
कुनबा बढ़ाने के उद्देश्य से जू प्रशासन ने दोनों वन्यजीवों को प्रजनन के लिए अलग माहौल दिया। अन्य बाड़ों से इतर उन्हें अलग परिवेश दिया। महीनों से वे एक बाड़े में साथ रह रहे हैं, लेकिन कोई पाजिटिव रिजल्ट सामने नहीं आए हैं। लगता है जोड़े ने अभी कुनबा न बढ़ाने की ठान रखी है। इसी तरह लोमड़ी के बाड़े से भी अभी कोई खुशखबरी नहीं मिली है।

महीनों साथ रहने के बाद भी क्यों नहीं बन रहे इस जोड़े के संबंध!

4 of 7
बता दें, देश में बहुत ही दुर्लभ प्रजाति के इन सिंह पूंछ बंदरों की ब्रीडिंग अब तक चेन्नई जू में होती आ रही हैं। फिलहाल लखनऊ जू समूचे उत्तर भारत के प्राणि उद्यानों में एकमात्र ऐसा जू माना जा रहा है, जहां इनकी ब्रीडिंग के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महीनों साथ रहने के बाद भी क्यों नहीं बन रहे इस जोड़े के संबंध!

5 of 7
लगभग दो हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में फैले लोमड़ी के बाड़े में भी किलकारी गूंजने का इंतजार है। करीब पांच मीटर गहरी सुरंगों में रहने वाली लोमड़ी की ब्रीडिंग के लिए करीब डेढ़ साल से प्रयास चल रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई नतीजे नहीं निकले हैं।
विज्ञापन

महीनों साथ रहने के बाद भी क्यों नहीं बन रहे इस जोड़े के संबंध!

6 of 7
लखनऊ जू के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला कहते हैं कि अभी दोनों को एक साथ रखे महज दो-तीन महीने ही हुए हैं। वे एक -दूसरे को जान रहे हैं। इन वन्यजीवों को कंफर्ट लेवल अभी उतना नहीं हुआ है कि ये आपस में परिवार बढ़ाने के लिए नजदीक आ सकें। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना, खाना-पीना पसंद कर रहे हैं। नजदीक आना उनकी मर्जी पर ही निर्भर करता है जबकि लोमड़ी का कुनबा अभी भी नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीनों साथ रहने के बाद भी क्यों नहीं बन रहे इस जोड़े के संबंध!

7 of 7
जू में इस वक्त आर्यन नर सफेद बाघ के जीवनसाथी के लिए भिलाई से आई सफेद बाघिन विशाखा को बगल वाले बाड़े में रखा गया है। दोनों के व्यवहार पर नरज रखी जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की डाइट, उनके एक-दूसरे को देखने का व्यवहार परखा जा रहा है। परिस्थितियों अनुकूल होते ही करीब लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें