पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे अभ्यर्थियों ने सोमवार को जमकर अराजकता की। अभ्यर्थियों ने एक ओर जहां चंडीगढ़ व त्रिवेणी एक्सप्रेस में यात्रियों को उनकी सीट से उठाकर नीचे धकेल दिया, वहीं त्रिवेणी एक्सप्रेस की आरक्षित कोच में महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। हालांकि लोगों ने उनकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
2 of 8
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा सामने से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट पाने के लिए भीड़ ट्रैक पर आ गई, ऐसे में तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी। वहीं धुलाई के लिए जा रही लखनऊ मेल में कब्जा कर लिया। मुश्किल से उन्हें ट्रेन से हटाया जा सका।
विज्ञापन
3 of 8
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में रविवार व सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा 60 से अधिक केंद्रों पर हुई। परीक्षा देने के बाद दोपहर दो बजे से इनका हुजूम चारबाग स्टेशन पहुंचने लगा। यहां ढाई से तीन घंटे तक प्लेटफॉर्म एक से लेकर तीन व अन्य प्लेटफॉर्मों पर चारों ओर भीड़ दिख रही थी। यही हाल लखनऊ जंक्शन का भी रहा। सुबह दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने के बाद लखनऊ मेल को धुलाई के लिए न्यू वॉशिंग लाइन भेजा जाता है।
4 of 8
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
- फोटो : amar ujala
सोमवार दोपहर ट्रेन को सफाई के लिए मुख्य लाइन पर लाने के लिए शिफ्ट करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर एक तक लाया गया, ताकि आगे से रिवर्स कर फिट किया जा सके। इधर लखनऊ मेल को आते देख अभ्यर्थियों का हुजूम ट्रेन में घुस गया। शंटर ने आनन-फानन ब्रेक लगा दी। इतना ही नहीं इंजन के सामने सैकड़ों अभ्यर्थी खड़े हो गए।
विज्ञापन
5 of 8
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
- फोटो : amar ujala
जीआरपी व आरपीएफ ने अभ्यर्थियों को जैसे-तैसे ट्रेन से उतार ट्रेन को सफाई के लिए पिट पर भेजा। जब बरेली की ओर से त्रिवेणी एक्सप्रेस आई तो भीड़ बोगियों में इमरजेंसी खिड़कियों से घुसने लगी। एस-4 बोगी के यात्रियों के साथ रिजर्वेशन वाले यात्रियों को भी नीचे उतार दिया, जो बाद में अपनी सीटों तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
6 of 8
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
- फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं गत रविवार रात जब चंडीगढ़ एक्सप्रेस पहुंची तो अभ्यर्थी उसमें भी घुस गए और आतंक काटा। यात्रियों को सीट से उठाकर खुद बैठ गए। इतना ही नहीं कहासुनी होने पर यात्रियों को नीचे धकेल दिया। जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची तो अभ्यर्थी फरार थे। वहीं सोमवार को परीक्षार्थियों का हुजूम फुटओवर ब्रिज से लेकर पटरियों तक डटा रहा।
विज्ञापन
7 of 8
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
- फोटो : amar ujala
ब्रेक लगाकर रोका हादसा
चारबाग रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हादसा टल गया, जब अभ्यर्थियों का हुजूम सीट की उम्मीद में इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने आ गए। लोको पायलट ने जैसे ही परीक्षार्थियों की भीड़ को ट्रैक पर देखा, उसके होश उड़ गए और तत्काल ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद अभ्यर्थी ट्रेन में सवार हुए। वहीं, दूसरी ओर पटरी के रास्ते प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चढ़ने के दौरान महिला अभ्यर्थी गिर गई और उसके मुंह में चोटें आ गईं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।
चारबाग स्टेशन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़
- फोटो : amar ujala
पटरियों तक पहुंच गई थी भीड़
परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए सरकुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्मों तक पर मुकम्मल इंतजाम किए गए थे, लेकिन भीड़ पटरियों तक पर पहुंच गई थी। स्टाफ की कमी महसूस हुई। महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने नहीं आया है। जो पैसेंजर इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने आए थे, उन्हें हटवाकर ट्रेन रवाना करवाई गई। -सोमवीर सिंह, इंस्पेक्टर, जीआरपी चारबाग