राजधानी लखनऊ के गुडंबा में शनिवार रात सिटी क्लब के सामने बेकाबू इंडिगो सीएस कार बारात में घुस गई। बरात में डांस कर रहे बच्चों और बैंडवालों सहित 25 लोगों को कार ने कुचल दिया। हादसे से भगदड़ और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
बारात में घुसी बेकाबू कार, 25 कुचले, मचा कोहराम
2 of 8
मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को लात-घूसों से जमकर पीटा। घायलों को नजदीकी सेंट मेरी अस्पताल ले जाया गया जहां ड्राइवर सहित दस की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बारात में घुसी बेकाबू कार, 25 कुचले, मचा कोहराम
3 of 8
सूचना पाकर पहुंची गुडंबा पुलिस ने कार जब्त कर ली है। इंस्पेक्टर ऋषिकेश यादव ने बताया कि कार इंदिरानगर स्थित रेडियो टैक्सी कंपनी डिज़ायर से अटैच है।
बारात में घुसी बेकाबू कार, 25 कुचले, मचा कोहराम
4 of 8
इंस्पेक्टर ने बताया कि रायबरेली के बछरावां निवासी आईटीआई से रिटायर्ड राजीव कुमार श्रीवास्तव शनिवार को बेटे सौरभ की बरात लेकर सिटी क्लब आए थे। यहां इंदिरानगर सेक्टर 17 में रहने वाले घनश्याम की बेटी श्रेया के साथ सौरभ को फेरे लेने थे।
विज्ञापन
बारात में घुसी बेकाबू कार, 25 कुचले, मचा कोहराम
5 of 8
रात को बैंड-बाजे की धुन में झूमते-गाते बराती सिटी क्लब के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार बरात में घुस गई। पुलिस के मुताबिक हादसा पौने ग्यारह बजे के आसपास हुआ। कार बरातियों और बैंडवालों को कुचलते हुए रुक गई। एक पल के लिए कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बारात में घुसी बेकाबू कार, 25 कुचले, मचा कोहराम
6 of 8
खून से लथपथ बराती सड़क पर चारों तरफ बिखर गए। सिटी क्लब के गेट पर बरात की अगवानी के इंतजार में खड़े वधू पक्ष के लोग भागकर घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
बारात में घुसी बेकाबू कार, 25 कुचले, मचा कोहराम
7 of 8
कुछ लोगों ने ड्राइवर को कार से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच घायल महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को कारों में डालकर लोग नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दस लोगों को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
दस लोग पहुंचे ट्रॉमा बारात में आए रायबरेली के रमेश सिंह (65), हनी श्रीवास्तव (13), विजय गुप्ता (52), विनोद कुमार (35), दीपक (22), रमेश कुमार (55), रितेश आनंद (32) के साथ ही बैंड के कर्मचारी राजेश कुमार (45), रामसनेही (38) व पूरनमासी (36) को ट्रामा में भर्ती कराया गया है जबकि एसके श्रीवास्तव, विशाल और सरिका राय सहित छह घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है।