फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय का इलाज कराने जा रहे बुजुर्ग को बुरी तरह पीटकर मुंह काला किया, जंजीर से बांधकर घुमाया, तस्वीरें

Tue, 04 Sep 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
बीमार गाय का इलाज कराने ले जा रहे 70 साल के बुजुर्ग को लोगों ने गाय छोड़ने का आरोप लगाकर पहले बुरी तरह पीटा। सिर मुड़वाकर चेहरे पर कालिख पोती और गाय के साथ जंजीर में पैर बांधकर सड़क पर घुमाया। फिर गड्ढे में धकेल दिया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
बुजुर्ग कैलाशनाथ शुक्ला को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
मामला बलरामपुर के लक्ष्मनपुर भवनियापुर का है। कैलाशनाथ के अनुसार वे बृहस्पतिवार को अपनी गाय का इलाज कराने जुआथान श्रीनगर जा रहे थे। अचानक रस्सी छूट गई और गाय भागने लगी। उन्होंने गाय का पीछा कर पकड़ लिया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
इसी बीच अचानपुर नंदनगर गांव के कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और गाय को आवारा छोड़ने का आरोप लगाकर बुरी तरह पिटाई की। उनका सिर मुड़वाकर चेहरे पर कालिख पोती और जंजीर से गाय  से बांधकर बाजार में घुमाया। कैलाश नाथ का हाथ टूट गया। वह अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
कैलाश नाथ का आरोप है कि देहात थाने की पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।  एसपी राजेश राय ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें