सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाने के पूरे कु़ंजन तिवारी मजरे प्रतापपुर गांव में शुक्रवार की सुबह साधुओं के साथ पहुंचा हाथी अचानक भड़क गया। हाथी ने महावत को पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
उसके बाद हाथी ने गांव में उत्पात शुरू कर दिया। देखते ही देखते हाथी ने कई पेड़ों को उखाड़ दिया। कुछ हैंडपंप भी तोड़ डाले।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
हाथी का रौद्र रूप देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल महावत को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथी को काबू में पाने की कवायद शुरू की।