लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में रविवार शाम शहीद पथ पर बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक सौ मीटर तक घिसटते चले गए। सूचना पर पहुंची पीआवी 507 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को बाहर निकाला और ट्रॉमा में भर्ती कराया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
पुलिस के मुताबिक, इंदिरा नगर सर्वोदय नगर निवासी आरिफ अली दोस्त शबाब को बाइक पर बैठाकर अमौसी से शहीद पथ होते गोमती नगर आ रहा था। शाम करीब साढे़ चार बजे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी।
विज्ञापन
3 of 4
इससे बाइक सवार ट्रक के नीचे फंसकर सौ मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में आरिफ की दोनों टांगें बुरी तरह से लहूलुहान हो गईं। पुलिस ने फंसे युवकों को बाहर निकाला और सहारा हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रॉमा में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते अगर दोनों को न लाया गया होता तो अधिक खून बहने से जान भी जा सकती थी।