फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ठाकुर ने ली ज्वॉइनिंग, बोले- राजनीतिक कारणों से हुआ निलंबित

Thu, 12 May 2016 09:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने गुरुवार को दिन में डीजीपी मुख्यालय जा कर जॉइनिंग कर ली। प्रदेश सरकार ने उन्हें दस माह के निलंबन के बाद बुधवार को 11 अक्टूबर  2015 से पूरे वेतन के साथ बहाल कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
हालांकि उनकी बहाली आदेश में कहा गया था कि उनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे पर अभी तैनाती नहीं हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ ने दिन में करीब साढ़े बारह बजे डीजीपी जावीद अहमद से मुलाकात की और उनसे जिम्मेदारी के पद पर तैनाती देने की बात कही ताकि वे अच्छे प्रकार से अपनी सेवाएं दे सकें।

4 of 5
बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें राजनैतिक कारणों से निलंबित किया गया था और कैट और भारत सरकार के आदेश के बाद भी अकारण लंबे समय तक निलंबित रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी उनके साथ अन्याय किया है वे उनकी जिम्मेदारी नियत कराने का काम अवश्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें