फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bday special: प्रमोशन के लिए लखनऊ आए शहंशाह के लिए लड़कियों ने बिछा दिए थे दुपट्टे

Wed, 11 Oct 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अपने 75वें जन्मदिन से 5 दिन पहले राजधानी में ठेठ अवधी में ‘हाथी घूमे गांव-गांव जेकर हाथी ओकर नाम’ बोलकर बिग बी यूं ही नहीं शहरियों के दिल पर छा गए। वे भले ही इलाहाबाद से हैं, लेकिन नवाबों की नगरी से उनका करीबी रिश्ता रहा है। बुधवार को जब बॉलीवुड के शहंशाह अपना 75वां जन्मदिन पूरे देश भर के साथ मना रहे होंगे तो हर शहरी के दिल-ओ-दिमाग पर अपने अंदाज से छाने वाले बिग बी को शहरी, शहर से उनके जुड़ाव के चलते याद करेंगे। बिग बी ने भी भले ही अपनी तमाम फिल्मों में से किसी की भी शूटिंग लखनऊ में नहीं कि, लेकिन लखनऊ उनकी मौजूदगी दिख ही जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
जब प्रमोशन के लिए बच्चन आए शहर, लड़कियों ने बिछा दिए दुपट्टे
बात कोई करीब तीन दशक पुरानी होगी, जब अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म आखिरी रास्ता के प्रमोशन के सिलसिले में शहर आए थे। तब शहर की युवतियों ने ऐसा स्वागत किया कि वो उनके लिए यादगार बन गया। हजरतगंज के एक हॉल में फिल्म लगी थी और बिग बी उसके प्रमोशन के लिए पहुंच रहे थे। तब विश्वविद्यालय की कई लड़कियों ने उनकी एक झलक पाने के लिए वहां घंटों कतार लगाई थीं। अपने दुपट्टे उनकी राह में बिछा दिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
लखनऊ में हैं बिग बी के खेत, ट्रैक्टर चलाकर खेत भी जोत चुके हैं अमिताभ
लखनऊ के काकोरी मुजफ्फरनगर चौधरी खेड़ा गांव में बच्चन परिवार के 30 बीघे से अधिक खेत हैं। करीब सात साल पहले खेती खरीदने वाले अमिताभ बच्चन नगर के एक कारोबारी घराने की शादी के दौरान यहां अपने खेत की सैर भी कर चुके हैं। तब उन्होंने अपने खेतों पर काम कर रहे लोगों के साथ हालचाल लिया और ट्रैक्टर से अपने खेत भी जोते। अक्सर वो और उनके परिवार के लोग खेतों की देखभाल करने वाले निरालानगर निवासी रिश्तेदार राजेंद्र से भी हालचाल लेते रहते हैं। बिग बी के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर राजेंद्र सिंह ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि हम उन्हें जब तब फोन करते ही रहते हैं, वो भी हालचाल लिया करते हैं। कल उनके बर्थडे पर हम सरप्राइज विश करेंगे। बुधवार से ही खेतों की कटाई शुरू करेंगे।

4 of 5
फिल्म की शूटिंग बस होते-होते रह गई
नगर में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग निर्माण से जुड़े रहने वाले सुधांशु सावंत ने बताया कि बच्चन साहब इतनी बार लखनऊ आए, लेकिन कभी लखनऊ में किसी शूट का हिस्सा नहीं बन सके। इसका हम सबको भी अफसोस है। कुछ समय पहले एक टाइम मूवी में उनका शूट लखनऊ की कई लोकेशन पर होना तय हुआ, लेकिन बाद में वो भी टल गया। हो सकता हो कि इसका एक कारण उनकी भारी भरकम सुरक्षा भी रहती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैं हूं अभी भी छोरा गंगा किनारे वाला ही..
पांच दिन पहले एक निजी कार्यक्रम में पत्नी जया बच्चन संग शिरकत करने आए अमिताभ बच्चन ने कहा कि यूपी से उनका बहुत गहरा रिश्ता है। बेशक वो रहते मुंबई में हों, लेकिन कहलाए छोरा गंगा किनारे वाले ही जाते हैं। ‘हाथी घूमे गांव-गांव जेकर हाथी ओकर नाम’। मतलब हाथी कहीं भी घूम ले, लेकिन पहचाना मालिक के नाम से ही जाता है। ठीक इसी तरह उनकी पहचान यूपी से है। इसके अलावा वो पहले भी एक नामी कारोबारी घराने के शादी विवाह आयोजनों के अलावा सपा नेता मुलायम सिंह के साथ कई बार कैमरा साझा कर चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से अमिताभ, जया, अभिषेक को यश भारती से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें