फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल असमान में और बिग बी लखनऊ में करते रहे लुकाछिपी, पहचान न सके लोग

Sat, 29 Jun 2019 11:02 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
बादलों की लुकाछिपी...। मंद हवा के झोंके...। भीड़ भरा बाजार...। इक्के तांगों की लंबी कतार...। भुट्टे और खीरे के ठेलों पर खरीदारी करते लोग...। इसी बीच... लंबी सफेद दाढ़ी..., पुराना फटा सा कुर्ता..., ओछा पायजामा..., सिर पर गोल टोपी... उस पर गमछा लपेटे ठेले की ओर बढ़ते मिर्जा...। यह मिर्जा थे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
वे मंगलवार को पुराने शहर में अपनी अगली फिल्म में शहर भ्रमण के दृश्य फिल्मा रहे थे। उनके इस हुलिए के चलते वहां मौजूद भीड़ तब तक नहीं पहचान सकी जब तक डायरेक्टर ने कट नहीं कहा। 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
मानसूनी अहसास कराते मौसम के बीच सुबह दस बजे मिर्जा यानी अमिताभ बच्चन इक्के तांगे की सवारी कर बड़े इमामबाड़े के पास पहुंचे। जेब से किराया अदा किया, भूख लगी तो पहले भुट्टे के ठेले का रुख किया। बात नहीं बनी तो सड़क के दूसरी ओर जाकर एक खीरा खरीदा और चार कलियों में कटे खीरे को हथेलियों में दबाकर रूमी गेट की ओर बढ़ गए। 

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन इतना कुछ कर चुके और वहां से गुजर रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। तीन दिन पहले डालीगंज पुल, मनकामेश्वर उपवन घाट की सैर कर चुके बच्चन अपनी बुढ़ापे की चाल के साथ शॉपिंग को निकले थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
इसी कड़ी में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे बिग बी सेट पर पहुंचे। चलती फिरती रोड के लिए यहां एक दर्जन तांगे, दर्जन भर बाइक सवार, आधा दर्जन ठेले लगवाए थे। खीरा खाते हुए अमिताभ रूमी गेट के पास पहुंचे ही थे कि उनके पैर की पुरानी जगह-जगह से जुड़ी चप्पल टूट गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
उसे बनवाने का शूट फिल्माया गया। इसके बाद बिग बी के कुछ शॉट ई-रिक्शा, इक्के पर सवारी के भी निर्देशक शूजीत सरकार ने शूट किए। इस दौरान मोबाइल से शाट क्लिक कर रहे कुछ बाकइ सवार युवकों की टीम के सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी भी हुई। आयुष्मान खुराना बृहस्पतिवार को शूट जॉइन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें