फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः ढाबे के पनीर पराठा में निकला कॉकरोच, खा रहे कस्टमर की तबियत बिगड़ी, तस्वीरें

Fri, 28 Jun 2019 06:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के अलीगंज थानाक्षेत्र में नॉवेल्टी सिनेमा के नजदीक एक ढाबे पर एक कस्टमर को परोसे गए पनीर पराठा में कॉकरोच निकला। इसे देख पराठा खा रहे कस्टमर की तबीयत बिगड़ गई। होटल संचालक अपनी खामी छिपाने के लिए प्लेट में बाहर से कॉकरोच आने की बात पर अड़ा रहा। पीड़ित ने मौके से ही इसकी शिकायत एफएसडीए कार्यालय में फोन कर की।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
सीएफएसओ एसके मिश्रा ने बताया कि पनीर के नमूने लैब जांच के लिए ले लिए गए हैं। वहीं देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान जांच टीम को ढाबा के किचन में साफ सफाई स्थिति बदहाल मिली। गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
खाद्य सामग्री का स्टोरेज व गंदे पानी के निकासी की भी कोई उचित व्यवस्था किचन में नहीं मिली। दुकान संचालक को साफ सफाई की व्यवस्था 24 घंटे में मानक के अनुरूप बनाए जाने का नोटिस दिया।

4 of 5
दूध, पनीर, घी, दही के 19 नमूने सीज
एफएसडीए के विशेष अभियान के तहत गठित एफएसओ की चार टीमों ने अलग-अलग इलाकों में पराग व ज्ञान बूथ सहित 21 दुकानों की जांच कर दूध, पनीर, घी, दही के 19 नमूने लैब जांच को भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच के दौरान टीम ने दुबग्गा कानपुर रोड पर स्थित नोवा ब्रांड के सीएंडएफ से पैक्ड दूध, दही के तीन नमूने, सेक्टर क्यू अलीगंज के आनंदा कोको शॉप से मिल्क, दही, पनीर व घी के पांच नमूने, राजाजीपुरम स्थित आनंदा मिल्क स्टोर से दूध और दही के दो नमूने, स्पेंसर रिटेल स्टोर सेक्टर क्यू अलीगंज से घी व दूध के तीन नमूने, सेक्टर पांच विकासनगर स्थित पराग बूथ से पराग पैक्ड मिल्क, तिवारीपुरम बीकेटी से सनराइज मिल्क और विकास नगर सेक्टर पांच में ज्ञान बूथ से दूध का एक एक नमूना, खिन्नी चौराहा आलमनगर स्थित मदर डेयरी से फुल क्रीम मिल्क एवं दिव्या इंटरप्राइजेज कानपुर रोड से नोवा ब्रांड का पैक्ड घी नमूना लैब जांच को सीज कर भेजा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें