भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ता सोनू यादव के घर लंच करने पहुंचे। उन्होंने लंच किया और सोनू के पड़ोसियों से भी मुलाकात की। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
2 of 10
खाना सोनू की पत्नी बीना यादव व मां ने तैयार किया। उन्होंने बताया कि उन्हें मात्र दो घंटे पहले ही पता चला कि भाजपा अध्यक्ष हमारे घर खाना खाने आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
अमित शाह ने सोनू यादव के घर में जमीन पर बैठकर खाना खाया। खाने में दाल, पनीर की सब्जी, आलू की सब्ज व रोटी तैयार किया गया था। मीठे में छेना व पेय में छाछ था।
4 of 10
अमित शाह
- फोटो : amar ujala
सोनू यादव ने बताया कि अमित शाह व सीएम योगी ने पूछा कि उनके परिवार में कुल कितने लोग हैं? ...और वो क्या-क्या करते हैं?
विज्ञापन
5 of 10
सोनू ने कहा कि पार्टी व सरकार के प्रमुख लोगों का मेरे घर आना ये बताता है कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता हैं और यहां कोई भी छोटा-बड़ा नहीं है। अमित शाह ने लंच करने के बाद पड़ोसियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
6 of 10
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
7 of 10
अमित शाह ने आसपास मौजूद बच्चों से भी मुलाकात की।
8 of 10
मात्र दो घंटे पहले ही अमित शाह का सोनू के घर आने का कार्यक्रम तय हुआ था। इतने कम समय में ही सुरक्षा के बड़े पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
9 of 10
आसपास के लोगों का अभिवादन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।