लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के दूसरे शिलान्यास समारोह में गृहमंत्री अमित शाह जिन 290 निवेश परियोजनाओं की नींव रखेंगे, उनमें सर्वाधिक 158 प्रोजेक्ट पश्चिम यूपी में स्थापित होंगे। इन परियोजनाओं से 38,359 करोड़ रुपये का निवेश होगा जो कुल निवेश 65 हजार करोड़ के आधे से अधिक है। इसके बाद 54 प्रोजेक्ट मध्यांचल में स्थापित होंगे। इनसे 9,068 करोड़ का निवेश होगा। इसके बाद पूर्वांचल में 5,580 करोड़ के 38 प्रोजेक्ट स्थापित होंगे। सबसे कम 11 प्रोजेक्ट बुंदेलखंड के लिए हैं। इन पर 2,634 करोड़ का निवेश होगा। इसके अलावा 9216 करोड़ के 29 प्रोजेक्ट प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित होंगे।