यूपी में चुनाव ने तो सरगर्मी बढ़ा ही दी है मौसम ने भी लोगों को खासा परेशान कर रखा है। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एसी चलने के बावजूद पसीना-पसीना हो गए।
विज्ञापन
2 of 10
अमित शाह लखनऊ के लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में भाजपा अनुसूचित मोर्चे के अवध क्षेत्र की ओर से आयोजित स्वाभिमान महासम्मेलन में थे।
विज्ञापन
3 of 10
हालांकि, उन्होंने गर्मी की परवाह न करते हुए सम्मेलन को सम्बोधित किया और सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला।
4 of 10
भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देख वह काफी खुश हुए।
विज्ञापन
5 of 10
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज दलित सुरक्षित नहीं हैं। यूपी में दलित विरोधी सरकार होने से दलित समाज की भलाई के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं यहां रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। दलितों को अपना सम्मान चाहिए तो यहां भाजपा सरकार बनवाने में जुटें।
विज्ञापन
6 of 10
सम्मेलन में आने वाला हर आदमी कम से कम सौ दलितों को मोदी सरकार के काम बताए और सपा व बसपा के कारनामे। उन्होंने कहा, इतना समर्थन दे दीजिए कि लोग कहने को मजबूर हो जाएं कि यूपी में भाजपा की सरकार दलितों ने बनवाई।
विज्ञापन
7 of 10
शाह ने न सिर्फ अटल और मोदी सरकार के काम गिनाए बल्कि विभिन्न राज्यों में भाजपा सरकारों के कामकाज का भी उल्लेख किया। बताया कि देश में सबसे ज्यादा दलित सांसद और विधायक भाजपा के हैं।
8 of 10
लोकसभा चुनाव में यूपी से भाजपा को 73 सीटें दिलाने में भी दलित समाज का योगदान रहा। भाजपा सरकारों ने हमेशा दलितों की भलाई के लिए सोचा।
9 of 10
शाह बोले, अंबेडकर को भारत रत्न देने और उनके स्थलों के विकास की चिंता या तो अटल सरकार ने की या अब मोदी सरकार कर रही है। अन्य दलित महापुरुषों के सम्मान की चिंता भी सिर्फ भाजपा ही कर रही है।
भाजपा के लिए यूपी की चुनौती बेहद कठिन मानी जा रही है, पर जिस तरह से भाजपा नेताओं ने अभी से ही पूरा जोर लगा दिया है, उससे उन्हें भी कमजोर नहीं कहा जा सकता।