फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो अर्थियां...एक चिता...साथ उठे पति-पत्नी के शव, बच्चे की किलकारी सुनने की तैयारी में था परिवार, सब खत्म

Thu, 06 Nov 2025 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के एक गांव में एक साथ पति-पत्नी की चिता उठी। पूरा परिवार घर के आंगन में किलकारी सुनने की तैयारी कर रहा था लेकिन एक ही पल में सबकुछ खत्म हो गया।
विज्ञापन
1 of 6
मृतक पति-पत्नी। - फोटो : amar ujala
अमेठी के फुरसतगंज के जायस के निखई मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर का दृश्य देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। आकाश (22) और ज्योति (20) की अर्थियां एक साथ घर से उठीं तो माहौल गमगीन हो गया। गांव के बाहर बाग में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

मां तारावती बेटे और बहू के असमय चले जाने से गहरे सदमे में हैं। वह बार-बार बेहोश हो रही हैं। भाई अनिल और बहनें भी बेसुध हैं। घर के आंगन में पसरा सन्नाटा परिजनों के विलाप से टूटता रहा। गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे पर किसी के पास ढांढस बंधाने के लिए शब्द नहीं थे। हर चेहरा शोक से भरा दिखा।

विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
परिवार आंगन में बच्चे की किलकारी सुनने की तैयारी कर रहा था लेकिन अचानक आठ माह की गर्भवती बहू की प्रसव पीड़ा से मौत और सदमे में बेटे की मौत ने परिवार के सपनों को बिखेर दिया। हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
आकाश कस्बे की एक दुकान पर कार्यरत था। मेहनती और हंसमुख स्वभाव के कारण सभी का प्रिय था। ज्योति भी सरल और मिलनसार थी। दोनों की एक साथ हुई मौत ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार शाम तक गांव में शोक का माहौल बना रहा। रिश्तेदार और आसपास के लोग लगातार पहुंचते रहे। कोई चुपचाप आंसू पोंछता, तो कोई परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास करता नजर आया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
हर किसी के मन में यही सवाल था कि इतनी कम उम्र में ऐसा दर्द किस्मत कैसे लिख सकती है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
दो अर्थियां, एक चिता और गम में डूबा गांव यह दृश्य देखने वाले शायद ही कभी भूल पाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें