फैजाबाद में कुछ अराजक तत्वों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी जिस पर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। घटना बुधवार रात की है। सुबह जब गांववालों ने देखा तो उनका दाहिना हाथ टूटा था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
बाबा अंबेडकर की प्रतिमा का टूटा हाथ
- फोटो : amar ujala
गांववालों के मुताबिक इस तरह की घटना तीसरी बार हुई है। शिकायत के बाद भी प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। ये मूर्ति महाराजगंज थाना अंतर्गत पुलिस चौकी पूरा बाजार के ग्रामसभा जलालुद्दीन नगर के तारापुर गांव में बनी है।
बाबा अंबेडकर की प्रतिमा का टूटा हाथ
- फोटो : amar ujala
गांववालों ने 100 नंबर पर सूचना देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पूरा बाजार चौकी के इंचार्ज राघवेंद्र का कहना है कि अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।