फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WALKATHON: अमर उजाला के वॉकाथन में उमड़े शहर के युवा, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प, तस्वीरें

Mon, 06 Jun 2022 03:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला वाकाथन। - फोटो : amar ujala
अपने सामाजिक सरोकारों की कड़ी में अमर उजाला ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को लखनऊ में वॉकाथन का आयोजन किया। जिसमें शहर के युवा ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों ने शामिल होकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फ्लैग ऑफ कर इस जागरूकता रैली की शुरुआत की।

रैली में शहरवासियों के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर आलोक राय, यूपी मेट्रो के एमडी कुमार केशव, इतिहासकार रवि भट्ट, वोमेन आर्मी ग्रुप, पर्यावरण प्रेमी, खिलाड़ियों का समूह और अन्य संस्थानों व लोगों ने कदम से कदम मिला कर समाज को जागरुक किया।

वॉकाथन में हर वर्ग व आयु के करीब 1000 लोगों ने एकजुट होकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस आयोजन में यूपीएमआरसी और उत्तर प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अमर उजाला के सहयोगी रहे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
जागरुकता रैली में अलग-अलग स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। इस दौरान सभी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाना हम सब की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
जागरुकता रैली की शुरुआत केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई और हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक पर खत्म हुई।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने झंडी दिखाने के साथ ही खुद भी वॉकाथन में हिस्सा लिया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
वॉकाथन में शामिल हुए प्रतिभागी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें