फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'अमर उजाला संगम संस्कृतियों का' में योग नृत्य के साथ ही लखनऊ बैंड की धूम, जानें - और क्या है खास

Sun, 24 Dec 2023 06:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और अमर उजाला के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय संस्कृतियों का संगम आज से शुरू हो गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद और दयाशंकर मिश्र दयालु मौजूद रहे। दोनों ही मंत्रियों ने आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। ये हमें हमारी संस्कृति के नजदीक लाते हैं और हमारी सोच को समृद्घ बनाते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
पहले दिन शाम छह बजे समाज के गणमान्य लोगों का सम्मान समारोह होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सभी को सम्मानित करेंगे। रात 10 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में फूड जोन, शॉपिंग जोन भी हैं। प्रवेश निशुल्क है और लकी ड्रॉ में उपहार जीतने का मौका भी मिलेगा। (कार्यक्रम में लोगों ने ऊंट और तांगे की सवारी भी की।)

विज्ञापन

3 of 6
sangam - फोटो : amar ujala
सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग स्वाद भी लाजवाब
इस दौरान जैन, केरल, मराठा, कश्मीर, राजस्थानी, पंजाबी, उड़िया, सिंधी, गुजराती, अवधी, भोजपुरी, बंगाली, असमिया, तमिल, अवधी, क्रिसमस स्पेशल, मुस्लिम, भोजपुरी समाज के स्टॉल पर अनूठे प्रयोग देखने को मिलेंगे। इसके अलावा फूड जोन में लखनवी मक्खन मलाई, छोले-भठूरे, वड़ा पाव और आइसक्रीम के अलावा ढेरों प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। (तस्वीर में- कार्यक्रम प्रस्तुत करते सिंधी समाज के लोग।)

सिंधी समाज के लोगों ने नृत्य प्रस्तुत किया


वरिष्ठ जन कल्याण समिति के लोगों ने डांस प्रस्तुत किया



 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
ठाकुरगंज सेंट जोसेफ स्कूल बजाज ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने योग किया।

विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
कठपुतली नृत्य का आनंद लेते यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल। - फोटो : amar ujala
लखनऊ मेयर बोलीं, संस्कृतियों को एक मंच पर लाना प्रशंसनीय
लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सांस्कृतियों को एक मंच पर लाने का विचार प्रशंसनीय है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपनी संस्कृति को संरक्षित करें। 



बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें