फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया नाइट में झूम उठा शहर, चार घंटों तक नहीं रुके कदम

Sun, 14 Oct 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
डांडिया नाइट
हाथों में डांडिया लिए शृंगार किए अनारकली लहंगे में तो कोई राजस्थानी परंपरागत वेशभूषा तो कोई कलाइयों से कुहनियों तक चूड़ियां चूनर ओढ़े...। यह नजारा दिखा शनिवार शाम ‘अमर उजाला’ की ओर से सजी डांडिया नाइट में। महोत्सव में महिलाएं- युवतियां सहेलियों संग इस कदर झूमीं कि चार घंटों तक किसी को होश ही न रहा।
विज्ञापन

2 of 10
डांडिया नाइट
इंडियन आइडल की प्रतिभागी रहीं सिंगर टिया कर के एक के बाद एक डंाडिया हिट तरानों पर यादगार शाम का आयोजन शहीद पथ स्थित जीडी गोयनका परिसर में हुआ। हरी घास पर दूधिया रोशनी में तो कभी स्पोर्ट्स ग्राउंड हॉल में महिलाएं डांडिया के सबसे बड़े आयोजन में शाम यादगार बनाकर लौटीं।
विज्ञापन

3 of 10
डांडिया नाइट
 डांडिया महोत्सव के अतिथियों में पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप्र. कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर, महापौर संयुक्ता भाटिया रहीं। शाम का आगाज मां की प्रतिमा पर दीपांजलि और आरती से महापौर ने किया। उन्होंने महिलाओं के साथ प्रतीकात्मक डांडिया में भी हिस्सा लिया।

4 of 10
डांडिया नाइट
कांग्रेस नेता और अभिनेता राज बब्बर ने कहा ऐसे आयोजन मिलने के साथ ही खुशी के मौके होते हैं, जमकर डांस धमाल करना चाहिये। शाम की धमाकेदार शुरुआत टिया कर ने परी हूं मैं... के साथ की। ढोल बाजे, नगाड़े संग ढोल बाजे, आधा है चंद्रमा रात आधी रीमिक्स, दीवाने तो दीवाने हैं, ढोली तारो ढोल बाजे.. के अलावा दीपिका पादुकोण के डांडिया गरबा हिट पर उन्होंने घंटों तक लोगों को झुमाया।
विज्ञापन

5 of 10
डांडिया नाइट
बीच बीच में दिल्ली से आए  कलाकारों निहारिका के दल ने राजस्थनी घूमर, मारवाड़ी नृत्यों और डांडिया गरबा रास गानों पर मंच से रौनक सजाए रखी। फाल्गुनी पाठक के डांडिया हिट गीतों पर भी लोग झूमे। जीडी गोयनका के चेयरमैन सर्वेश गोयल की मौजूदगी में कई चर्चित शहरी मौजूद रहे। विजेताओं को गिफ्ट हेंपर्स बंटे। मौके पर बच्चों ने फन जोन में तो बड़ों फूड जोन में जायकों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

6 of 10
डांडिया नाइट
डांडिया डांस के साथ यहां एंकर शिवम की देखरेख में मिस ढिंचक, मिस धमाका, डांडिया क्वीन, डांडिया किंग, डांडिया प्रिंसेज, डांडिया प्रिंस, मिस्टर एंड मिसेज नमकीन, डांडिया दीवा, डांडया डूड, बेस्ट हेअर, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट अटायर, बेस्ट स्माइल, बेस्ट टर्बन जैसे खिताबों के लिए लोग चुने गए। नीलिमा त्रिपाठी मिस ढिंचक, मिस धमाका आयुषी त्रिपाठी, नीतू डांडिया क्वीन, अभिजीत डांडिया किंग समेत अन्य ने उपहार जीते।
विज्ञापन

7 of 10
डांडिया नाइट
डांडिया डांस के साथ यहां एंकर शिवम की देखरेख में मिस ढिंचक, मिस धमाका, डांडिया क्वीन, डांडिया किंग, डांडिया प्रिंसेज, डांडिया प्रिंस, मिस्टर एंड मिसेज नमकीन, डांडिया दीवा, डांडया डूड, बेस्ट हेअर, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट अटायर, बेस्ट स्माइल, बेस्ट टर्बन जैसे खिताबों के लिए लोग चुने गए।

8 of 10
डांडिया नाइट
नीलिमा त्रिपाठी मिस ढिंचक, मिस धमाका आयुषी त्रिपाठी, नीतू डांडिया क्वीन, अभिजीत डांडिया किंग समेत अन्य ने उपहार जीते।

9 of 10
डांडिया नाइट
अमर उजाला डांडिया नाइट
विज्ञापन

10 of 10
डांडिया नाइट
अमर उजाला डांडिया नाइट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें