दशरथ ने तो राम को 14 वर्ष का वनवास दिया था। अखिलेश यादव ने तो औरंगजेब की तरह अपने पिता मुलायम सिंह यादव को ही उम्रकैद दे दी। उन्होंने माफिया की तरह अपने पिता की राजनीतिक जमीन हड़प ली है। उक्त बातें रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव सहारा में क्षत्रीय महासभा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।