क्या अब अमर सिंह की सपा में वापसी आसान होगी..., भले ही इस पर कुछ पुख्ता तौर पर न कहा जा सके पर उम्मीद तो की ही जा सकती है। क्योंकि अमर की वापसी के लिए सबसे बडी रुकावट माने जाने वाले रामगोपाल वर्मा के साथ उनकी दूरियां कम होती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
शिवपाल लाए अमर सिंह व रामगोपाल को एक साथ, तस्वीरें
2 of 8
अमर सिंह, यादव परिवार के हर कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस बार उन्हें साथ लाने का काम किया है यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने। जी हां, शिवपाल यादव के बेटे आदित्य की सगाई में अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिवपाल लाए अमर सिंह व रामगोपाल को एक साथ, तस्वीरें
3 of 8
खास बात यह थी कि अमर सिंह ज्यादातर जगहों पर रामगोपाल यादव के साथ ही देखें गए। तो क्या अब यह मान लिया जाए कि सपा में वापसी की मुश्किलें धीरे-धीरे अमर सिंह के लिए आसान हो रही हैं? इसका जवाब तो समय आने पर ही मिलेगा। पर यह कोई कैसे भूल सकता है कि एक इंटरव्यू के दौरान अमर ने खुद को सपा से निकाले जाने के लिए रामगोपाल यादव को ही जिम्मेदार ठहराया था।
शिवपाल लाए अमर सिंह व रामगोपाल को एक साथ, तस्वीरें
4 of 8
पर क्या रामगोपाल यादव के मान जाने भर से अमर सिंह की राह आसान हो जाएगी! ऐसा लगता तो नहीं है क्योंकि उनके लिए एक दूसरी रुकावट यूपी के सबसे ताकतवर मंत्रियों में शुमार आजम खां भी हैं जो खुले तौर पर अमर के प्रति अपने बयानों से अपनी नापसंदगी जाहिर कर चुके हैं। एक बार तो सपा सुप्रीमो से उनकी करीबी पर आजम ने यहां तक कह दिया था कि जब हवा चलती है तो उसके साथ कूड़ा करकट उड़ कर आ ही जाता है।
विज्ञापन
शिवपाल लाए अमर सिंह व रामगोपाल को एक साथ, तस्वीरें
5 of 8
जबकि, खुद शिवपाल यादव ने एक बार कहा था कि सपा में कौन आएगा, कौन नहीं इसका फैसला नेताजी करेंगे।
विज्ञापन
शिवपाल लाए अमर सिंह व रामगोपाल को एक साथ, तस्वीरें
6 of 8
खास बात यह है कि सपा में शामिल होने की बात पर खुद अमर सिंह ने कहा था कि 'अर्थी मंजूर है पर टिकटार्थी होना मंजूर नहीं।'
विज्ञापन
शिवपाल लाए अमर सिंह व रामगोपाल को एक साथ, तस्वीरें
7 of 8
अमर सिंह के बयान से पहले ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अमर की सपा में वापसी की संभावना पर कहा था कि अमर भले ही दल में न हों पर दिल में हमेशा रहते हैं।
शिवपाल लाए अमर सिंह व रामगोपाल को एक साथ, तस्वीरें
8 of 8
अमर सिंह मुलायम के जन्मदिन पर हुए सैफई समारोह में भी उनके साथ मौजूद थे। उनकी वापसी पर तो कयास लगते ही रहेंगे पर अमर आज के हालातों पर नजर डाली जाए तो कहा जा सकता है कि सपा में अमर की वापसी आसान जरूर होती जा रही है।