फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकायदा एजेंट इनामुल हक का पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा, यूपी से बांग्लादेश तक...

Sun, 21 Jun 2020 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
बरेली में एटीएस के हत्थे चढ़े अलकायदा एजेंट इनामुल हक ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। पड़ताल के दौरान उसकी चार फेसबुक आईडी के बारे में जानकारी मिली है, जिसे फेसबुक ने सस्पेंड कर दिया था। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक इनामुल टेलीग्राम एक्स एप्लीकेशन के जरिए यूपी से लेकर बांग्लादेश तक के लोगों के संपर्क में था। एटीएस यूपी समेत अन्य राज्यों में उसके नेटवर्क को खंगाल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
पड़ताल के दौरान एटीएस को पता चला है कि इनामुल पिछले तीन साल से अलग अलग फेसबुक आईडी से भी लोगों के संपर्क में था। लेकिन फेसबुक द्वारा की जा रही निगरानी के कारण उसकी कई आईडी सस्पेंड की जा चुकी थी। अब एटीएस ने फेसबुक से संपर्क कर उसकी पूर्व की आईडी का ब्यौरा मांगा है ताकि उसके नेटवर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा सके। 
 
विज्ञापन

3 of 5
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
वहीं टेलीग्राम के जिस एडवांस वर्जन टेलीग्राम एक्स के जरिए वह लोगों से संपर्क में था उसे ट्रेस करना एटीएस के लिए मुश्किल हो रहा है। क्योंकि यह मोबाइल नंबर से नहीं बल्कि विभिन्न नाम से आईडी बनाई गई है। 
 

4 of 5
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
मोबाइल में मिली कमलेश तिवारी की फोटो 
एटीएस को इनामुल से बरामद मोबाइल से हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की भी फोटो मिली है। पिछले साल लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। उसके बारे में भी एटीएस अधिकारी इनामुल से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं कई आतंकवादियों के फोटोग्राफ भी इनामुल के मोबाइल से रिकवर किए गए हैं। इनामुल 2014 से ही ऐसे साहित्य में दिलचस्पी लेने लगा था जो कट्टरता को बढ़ावा देती हैं। इसके बाद वह अलकायदा से प्रभावित होकर, उससे जुड़े साहित्य और अलकायदा से जुड़े वीडियो मोबाइल पर अपलोड करने लगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
बड़ी घटना का तलाश रहा था मौका 
सूत्रों के मुताबिक इनामुल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का मौका तलाश रहा था। लेकिन उसके पास वह सामान नहीं थे, जिनसे घटना को अंजाम दिया जा सके। पूछताछ के दौरान रह-रहकर इनामुल काफी देर के लिए बिल्कुल चुप हो जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें