जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के लिए लखनऊ आये सिने स्टार अक्षय कुमार पर हजरतगंज में शुक्रवार तड़के जानलेवा हमला हो गया ये हमला हकीकत में नहीं हुआ , बल्कि शूटिंग का सीन था... देखें शूटिंग रिपोर्ट...
विज्ञापन
2 of 5
जॉली एलएलबी की शूटिंग
- फोटो : amar ujala
अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ घूमने निकले अक्षय नॉवेल्टी चौराहे के पास एक दुकान के नजदीक ही थे, खाने-पीने की दुकानों पर हुमा से बात कर रहे थे कि बदमाशों ने उन पर हमला कर गोली चला दी, जो उनके शरीर को छूती हुई निकल गई, गोली चलने से पहले अक्षय की बदमाशों से फाइट भी हुई।
विज्ञापन
3 of 5
जॉली एलएलबी शूट
- फोटो : amar ujala
रोंगटे खड़े कर देने वाले ये नजारे बृहस्पतिवार रात एक बजे से लेकर शुक्रवार तड़के तक नॉवेल्टी सिनेमा से लेकर हजरतगंज में फिल्माए गए। कुछ रीटेक के बाद शॉट ओके हुआ।
4 of 5
जॉली एलएलबी शूट
- फोटो : amar ujala
नॉवेल्टी सिनेमा के पास हुए इस शूट केदौरान देर रात से सुबह तक शहरियों का भारी हुजूम जमा रहा। इसके चलते जाम भी लगा।
पुलिस को कई बार लाठी फटकार कर उन्हें भगाया।
बीते मंगलवार अक्षय कुमार और उनकी टीम जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचे थे। शनिवार-रविवार को कैसरबाग स्थित एक कालेज में जेल का सीन फिल्माए जाने को लेकर क्रू ने तैयारियां कीं।