यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। वो कभी यूपी की वर्तमान सरकार पर तो कभी केंद्र सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी सरकार के दौरान चंबल में किए गए विकास कार्यों को दिखाती तस्वीरें ट्वीट की।
उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ये हैं चम्बल के बीहड़ों से गुज़रते तरक़्क़ी के नये रास्ते...जो हमारी कोशिशों से हुए गुलज़ार...जहाँ कभी थी दहशत की हुंकार... वहाँ आज है ख़ुशियों की गुंजार!
गौरतलब है कि कभी चंबल खूंखार डकैतों के लिए जाना जाता था। जिनका काफी आतंक था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अखिलेश ने ये तस्वीरें ट्वीट कीं...