अखिलेश मंगलवार को विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा से मुखातिब होकर कहा, केंद्र में अगली सरकार आपकी नहीं आनी है, क्योंकि हमारी और उनकी (बसपा) दोस्ती हो गई है। उन्होंने मायावती का नाम लिए बिना कहा, बसपा नेता को धन्यवाद दूंगा। जो लड़ाई हम अकेले लड़ रहे थे, उसमें उनका सहयोग मिल गया। पीस पार्टी, निषाद पार्टी और बिंद लोगों का भी साथ मिला, जिसके परिणाम भी हमने उपचुनाव में देख लिए।