फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में दिखाई सीएम योगी की फोटो, बोले- ...वो इतना डरते क्यों हैं

Wed, 24 Feb 2021 11:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा की लाल टोपी पर की गई टिप्पणी पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि आखिर मुख्यमंत्री को लाल टोपी से इतना डर क्यों लगता है। जबकि वह खुद लाल टोपी पहनते रहे हैं। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उन तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया, जिसमें योगी लाल टोपी लगाए हुए हैं। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा ठोकने और पटकने वाली है। हत्याओं और फर्जी एनकाउंटर से डरा कर राजनीति कर रहे हैं। किसान आंदोलन में शामिल 10 हजार से अधिक सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे कायम किए गए हैं। भाजपा की राजनीति झूठ मुकदमे कराना और नफरत फैलाने की है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल में अपनी नाकामी को भी सरकार छिपा रही है। कहने को दो लाख बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए, लेकिन लोगों को इलाज ठीक से नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री को बसों का रजिस्ट्रेशन नंबर याद है, लेकिन कितने मजदूरों की जान गई, यह याद नहीं होगा। कोरोना काल में दूसरे राज्यों से पलायन के दौरान 90 लोगों ने दम तोड़ा, उन सभी की सपा ने आर्थिक मदद की। अस्पतालों में सबसे अधिक जरूरत वेंटीलेटर की थी, लेकिन जो वेंटीलेटर आए उनमें कितने के पैकेट खुले यह जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर रही है। विधान परिषद में विपक्ष की मांग के बाद भी मत विभाजन न कराए जाने और बिल को पास कर दिए जाने पर कहा कि यह जनता का अपमान है क्योंकि विधान परिषद सदस्य भी जनप्रतिनिधि होते हैं। भाजपा सदन की परंपरा को भी नहीं मानती।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने सवाल उठाए कि आखिर बजट जा कहां रहा है। संकल्प पत्र के अधिकतर वादे पूरे नहीं किए गए। स्मार्ट सिटी कहां है किसी को नहीं पता। बच्चों को दिया जाने वाला मिड डे मील, स्कूलों में दिया जाने वाले जूता-मोजा, स्वेटर इन सब का बजट कहां गया? अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास विजन नहीं है। यह बजट भाजपा के लिए विदाई का बजट साबित होगा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने को लेकर पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो अखिलेश ने कहा कि इतनी दूर क्यों जाते हो। हमने तो भगवान विष्णु के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा था, उसका भी नाम अपने नेता के नाम पर रख लिया। अखिलेश ने कहा कि एयरपोर्ट और रनवे के जिन काम का भाजपा अपना बता रही है, दरअसल वह सपा के काम हैं। आजमगढ़ में रनवे का काम इस लिए पूरा नहीं किया जा रहा है क्योंकि वह हमारा संसदीय क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हुई टोपी की सियासत, अखिलेश ने बदली डीपी

6 of 6
अखिलेश यादव की डीपी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में लाल टोपी पर की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी के बाद टोपी की सियासत भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी ट्विटर और फेसबुक एकाउंट की डीपी बदल दी। दोनों ही डीपी में टोपी ही नजर आ रही है। अखिलेश यादव के बाद तमाम समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी अपनी डीपी बदल दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें