जू में अपनी पैदाइश के 50 सकुशल घंटे बिता चुके शेरनी वसुंधरा के नन्हें शावकों की सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार को पंचम तल पहुंची। 12मिनट के इस वीडियो में प्रसव से चंद मिनट पहले से बृहस्पतिवार दोपहर तक की वसुंधरा और उसके शावकों की गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
शेरनी वसुंधरा की ये तस्वीरें देख खुश हुए अखिलेश
2 of 4
बताया जा रहा है कि सीएम के मेगा ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार वाइल्डलाइफ विंग में एक साथ चार शावकों की फुटेज देखने वालों में मुख्य सचिव आलोक रंजन भी शामिल रहे। आला अधिकारियों के मुताबिक ये फुटेज जल्द ही सीएम भी देख सकते हैं। उधर, बुधवार देर रात प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने भी लखनऊ जू पहुंचकर नवजात शावकों के बारे में डाक्टरों से हाल लिया।
विज्ञापन
शेरनी वसुंधरा की ये तस्वीरें देख खुश हुए अखिलेश
3 of 4
दूध पीने केसाथ ही मल त्याग कर रहे हैं बच्चे डिप्टी डायरेक्टर जू डा. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि चारों शावक बारी-बारी से एक दिन में 12-15 बार मां का दूध पी रहे हैं। उसके बाद वे मल-मूत्र त्याग भी कर रहे हैं। जिसे प्राकृतिक रूप से उनकी मां खुद ही साफ कर दे रही है।
उनके पास किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है, पर्सनल कीपर ही वहां भोजन और पानी देने के अलावा साफ सफाई करने जाने दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी फुटेज की रिकार्डिंग हो रही है,इससे आगे प्रसव केबाद मादा बब्बर शेर केव्यवहार को स्टडी करने में आसानी मिलेगी। शावक फिलहाल फीडिंग के बाद अपना अधिकतर समय सोने में बिता रहे हैं।