फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का रथ ठीक करने दिल्ली, चेन्नई व मुंबई से पहुंचे इंजीनियर

Sat, 05 Nov 2016 02:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
राजधानी लखनऊ के ला-मार्टीनियर ग्राउंड से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी विकास रथयात्रा शुरू होते ही खराब हुए हाईटेक मर्सडीज रथ को ठीक करने के लिए दिल्ली, चेन्नई व मुंबई से आधा दर्जन इंजीनियर लखनऊ पहुंच गए हैं। मर्सडीज बेंज कंपनी की ओर से भेजे गए इंजीनियर मुख्यमंत्री आवास में खड़े रथ को दुरुस्त कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री की समाजवादी विकास रथयात्रा शुरू होते ही हाईटेक सुविधाओं वाला रथ लोहिया पथ पर पहुंचते ही बिगड़ गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री रथ छोड़कर अपनी कार से आगे की यात्रा पर निकल गए।
विज्ञापन

3 of 6
स्थानीय इंजीनियरों ने काफी कोशिशें कीं, लेकिन रथ अपनी जगह से हिला तक नहीं। पार्टी के  साथ-साथ शासन के अधिकारियों ने मर्सडीज बेंच कंपनी से संपर्क साधा। इसके बाद कंपनी की ओर से दिल्ली, चेन्नई व मुंबई से करीब आधा दर्जन इंजीनियर बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ भेजे गए।

4 of 6
उन्होंने कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से जाम हो चुके ब्रेक और क्षतिग्रस्त हो गईं क्लच प्लेट्स को फ्री किया। इसके बाद रथ को क्रेन के जरिये सीएम आवास पहुंचाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
शुक्रवार सुबह से इंजीनियरों ने रथ का परीक्षण शुरू किया। सूत्रों का कहना है कि चूंकि इसके सारे सिस्टम पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड हैं, इसलिए गड़बड़ी को ठीक कराने में थोड़ा वक्त लग रहा है। जल्द ही रथ दुरुस्त हो जाएगा और मुख्यमंत्री अगले चरण की यात्रा इसी से शुरू करेंगे। अब रथ में इस तरह का सिस्टम लगाया जा रहा है जिससे भीड़ में फंसने पर दोबारा इस तरह की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रशिक्षित ड्राइवर की भी व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इससे सीएम का रथ बनाने वाली कंपनी मर्सडीज बेंच की भी खासी किरकिरी हुई है। इसलिए दोबारा ऐसी समस्या न हो, इसके लिए भी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें