यूपी के चुनावी मौसम में राजनीतिक पार्टियों पर बन रहे तरह-तरह के स्पूफ के बीच शाहरुख खान की हिट फिल्म रईस पर बना एक वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल है। ये एनिमेशन वीडियो फैजान सिद्दीकी ने बनाया है जिसमें रईस फिल्म के किरदारों पर अखिलेश यादव, नरेंद्र मोदी, शिवपाल, राहुल, प्रियंका और डिंपल की मजेदार बातचीत दिखाई गई है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें रईस फिल्म के जो डायलॉग डाले गए हैं उन्हें देखकर आप भी चौंक जाएंगे कि क्या वाकई में ये स्पूफ है? देखें आगे...
(ये वीडियो हम तक भी सोशल मीडिया के जरिए पहुंचा है, इसको दिखाने का मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना या मजाक उड़ाना नहीं है)
विज्ञापन
2 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
वीडियो की शुरुआत में अखिलेश रईस फिल्म का चर्चित डायलॉग, ‘अम्मी जान कहती थीं...’ बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं पीएम मोदी फिल्म के डायलॉग से उनका जवाब देते दिख रहे हैं। यादव परिवार के झगड़े और यूपी के चुनाव को देखते हुए इन डायलॉग्स को बेहद करीने से फिट किया गया है जो बहुत मनोरंजक हैं। (आगे स्लाइड्स में देखें वीडियो)
विज्ञापन
3 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
वीडियो में मोदी के साथ वॉयस ओवर दिखाई देता है, ‘ज्यादा ऊंचा मत उड़ कट जाएगा’ वहीं अखिलेश के साथ वॉइसओवर आता है, ‘अगर कटने का डर होता तो पतंग नहीं चढ़ाता फिरकी पकड़ता’।
4 of 7
अखिलेश यादव
वीडियो में बीच-बीच में अखिलेश की तरफदारी भी की गई है जैसे नीचे टिकर चलता है कि ऑफिस से आकर सबसे पहले अखिलेश बच्चों का हाल लेते हैं। साथ ही उनकी एम्बुलेंस और लैपटॉप जैसी योजनाओं का प्रचार भी किया गया है। वही शिवपाल वाला हिस्सा भी मजेदार है।
विज्ञापन
5 of 7
कानपुर जनसभा के दौरान मंच पर विराजमान अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी
वीडियो में राहुल और अखिलेश को गले लगते दिखाया गया है, इसमें उनके बच्चों की भी झलक है। वहीं रामगोपाल यादव, प्रियंका गांधी भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
6 of 7
अखिलेश यादव
आखिर में शाहरुख के धड़ पर अखिलेश की सिर भी एनिमेशन के जरिए लगाया जा रहा और वह बोलते हैं, आ रहा हूं मैं... देखें वीडियो...