अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके रिवर फ्रंट पर साइकिल चलाने और वॉक करने से सपाई स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इनकी उम्र तो कम है लेकिन पेट बड़ा है, जिसका मतलब है कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मीडियाकर्मी के सवाल पूछने पर कि चुनाव में योगा प्रैक्टिस भारी पड़ेगी या साइकिलिंग...? पर अखिलेश ने जवाब दिया कि अगर हम योगा करने लगे तो समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।