फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने रिवर फ्रंट पर सपाइयों को दिया फिटनेस ज्ञान, साइकिल पर बैठकर खिंचाई फोटो

Mon, 04 Jun 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सरकारी बंगला खाली करने के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रूटीन बदल गया है। लगातार दूसरे दिन सोमवार को वो लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर साइकिल चलाने पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर उनके साथ फोटो खिंचवाई। अखिलेश ने पहले मॉर्निंग वॉक किया और फिर साइकिल चलाई।
विज्ञापन

2 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके रिवर फ्रंट पर साइकिल चलाने और वॉक करने से सपाई स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इनकी उम्र तो कम है लेकिन पेट बड़ा है, जिसका मतलब है कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मीडियाकर्मी के सवाल पूछने पर कि चुनाव में योगा प्रैक्टिस भारी पड़ेगी या साइकिलिंग...? पर अखिलेश ने जवाब दिया कि अगर हम योगा करने लगे तो समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
विज्ञापन

3 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
उन्होंने भाजपा सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि इस सरकार ने सिर्फ उद्घाटन का ही उद्घाटन किया है। जैसे ही सरकार बनी उन्होंने चुपके से इटावा की लॉयन सफारी का उद्घाटन कर दिया। अखिलेश बोले, सौ साल में हवाईजहाज बन गए लोग आसमान में उड़ने लगे हैं और आगे सौ साल में न जाने क्या होगा... ऐसे में सरकार की ये जिम्मेदारी है कि वो ऐसे काम करे जिससे कि लोगों का जीवन जीवनस्तर अच्छा हो...। (गोमती रिवर फ्रंट पर अखिलेश।)

4 of 9
राजनीति में भाषा के गिरते स्तर पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले पर्सनल अटैक करें और फिर कुश्ती भी करें...। वो हमारे बारे में कुछ कहेंगे हम उन्हें कुछ कहें...। जबकि होना तो ये चाहिए कि मुद्दों पर बात हो और जनता के हित के काम करें।

 
विज्ञापन

5 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश ने सपाइयों को साइकिल चलाने के फायदे भी बताएं। आगे देखें, अखिलेश के गोमती रिवर फ्रंट पर बिताये गए पलों की तस्वीरें...
विज्ञापन

6 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश ने वहां मौजूद लोगों से रुककर मुलाकात की।
विज्ञापन

7 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव सरकारी बंगला खाली करने के बाद वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रह रहे हैं।

8 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि जब हम दूसरे घर में शिफ्ट हो जाएंगे तो घर में ही कसरत करेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
रिवरफ्रंट पर अपने प्रशंसकों को साथ अखिलेश यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें