फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने कुछ इस तरह 'जोड़ दिया' लड़की का पैर!

विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को डॉ.शकुंतला मिश्र राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण और कृत्रिम अंगों के पंजीकरण के लिए वेबपोर्टल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने कुछ इस तरह 'जोड़ दिया' लड़की का पैर!

2 of 6
उन्होंने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि अब निशक्तों को कृत्रिम अंगों के लिए जयपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पुनर्वास केंद्र भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस मौके पर दोनों संस्थानों के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए गए।
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने कुछ इस तरह 'जोड़ दिया' लड़की का पैर!

3 of 6
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति नवीनतम तकनीक व सुविधाएं इस केंद्र को उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि वे जयपुर से आगे जाने की बात तो नहीं कर रहे लेकिन बराबर खड़े होकर काम करेंगे।

सीएम अखिलेश ने कुछ इस तरह 'जोड़ दिया' लड़की का पैर!

4 of 6
प्रदेश इस केंद्र के जरिये आसपास के क्षेत्र के निशक्तों की मदद करेगा। वेबपोर्टल के जरिये भी जरूरतमंद नि:शुल्क कृत्रिम अंगों के लिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन करा सकेगा। आगे चलकर एसएमएस पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा देने की तैयारी है।
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने कुछ इस तरह 'जोड़ दिया' लड़की का पैर!

5 of 6
कार्यक्रम को विकलांग जन विकास विभाग के मंत्री अंबिका चौधरी व विवि के कुलपति प्रो. निशीथ राय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कई लोगों को कृत्रिम अंग दिए गए। मुख्यमंत्री ने बलिया के  निशक्त मिथिलेश कुमार को 10 लाख का चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने कुछ इस तरह 'जोड़ दिया' लड़की का पैर!

6 of 6
मुख्यमंत्री ने विकलांग जन विकास विभाग के मंत्री अंबिका चौधरी की मांग पर विवि में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने पर विचार का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि वह इसका परीक्षण करवाकर कार्यवाही कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें