मिड डे मील में कभी छिपकली तो कभी चूहा मिलने की खबरें तो आपने कई बार पढ़ी होगी। मगर इस बार यूपी के मुख्यमंत्री ने खुद इस मिड डे मील का लंच किया है।
विज्ञापन
अखिलेश मंत्रियों सहित खुद खाने बैठ गए मिड डे मील
2 of 5
हाल ही में मुख्यमंत्री ने अक्षयपात्र फाउंडेशन की किचन का उद्घाटन किया था। ये फाउंडेशन अब शहर के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील परोसेगी।
विज्ञापन
अखिलेश मंत्रियों सहित खुद खाने बैठ गए मिड डे मील
3 of 5
इसी अक्षयपात्र फाउंडेशन से बना खाना यूपी की विधानसभा में भी परोसा गया। विधानसभा में मुख्यमंत्री के साथ ही उनके दूसरे सभी मंत्रियों ने इस खाने का लुत्फ उठाया।
अखिलेश मंत्रियों सहित खुद खाने बैठ गए मिड डे मील
4 of 5
इसे खाने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने सोशल मीडिया पर भी अपने विचार और तस्वीरें शेयर की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया कि 'अक्षय पात्र फाउण्डेशन ने हमें विधान सभा में स्वच्छ, स्वस्थ और पोषक भोजन की व्यवस्था की। इसी प्रकार का भोजन उनके द्वारा बच्चों को मिड-डे मील के अन्तर्गत दिया जाएगा'।
इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जब अक्षय पात्र फाउंडेशन का उद्घाटन किया था तब उन्होंने खुद स्कूली बच्चों को खाना परोसकर खिलाया था। ये सब देखकर लगता है कि अब सीएम लोगों के दिलों तक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।