फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगला छोड़ना पड़ा तो अखिलेश यादव ने इस आलीशान आशियाने का कुछ ऐसा किया हाल, देखें तस्वीरें

Sun, 10 Jun 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
bungalow - फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपना सरकारी बंगला छोड़ना पड़ा तो उन्होंने इस आलीशान आशियाने के साथ कुछ ऐसा सुलूक किया कि जब राज्य संपत्ति विभाग आंकलन करने पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर अफसर चौंक पड़े। आप भी देखिए ये तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 8
bungalow - फोटो : amar ujala
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना सरकारी बंगला तो तीन जून को खाली कर दिया था लेकिन राज्य संपत्ति विभाग को उसकी चाबी आज यानी 9 जून को सौंपी।
विज्ञापन

3 of 8
bungalow - फोटो : amar ujala
चाबी लेने के बाद राज्य संपत्ति विभाग के अफसरों ने जब बंगले का गेट खोला तो वहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। हमेशा गुलजार रहने वाला ये आशियाना अब खंडहर की तरह वीरान पड़ा है। बाहर गेट से लेकर अंदर तक पूरा बंगला टूटा-फूटा था।

4 of 8
bungalow - फोटो : amar ujala
जैसे-जैसे अधिकारी और मीडिया बंगले में प्रवेश करते गए तोड़फोड़ का दृश्य और भी बड़े स्तर पर नजर आने लगा।
विज्ञापन

5 of 8
bungalow - फोटो : amar ujala
बाहर साइकिल ट्रैक की पूरी फर्श टूटी पड़ी मिली। हमेशा हरा-भरा रहने वाले गार्डन से भी कुर्सियां और बेंच नदारद हैं।
विज्ञापन

6 of 8
bungalow - फोटो : amar ujala
बंगले में लगे फ्लोर टाइल्स, मार्बल समेत कई जगह फर्श टूटी पड़ी मिली। छत और दरवाजों पर भी हथौड़ा चला है। यहां तक कि इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड तक को नहीं बख्शा। उसे भी उखाड़ दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
bungalow - फोटो : amar ujala
बैडमिंटन कोर्ट की भी फर्श, दीवारें, नेट और टाइल्स उखाड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
bungalow - फोटो : amar ujala
पूरे बंगले में जो सबसे ज्यादा सुरक्षित बचा है वो है मंदिर। संगमरमर के इस मंदिर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें