बाल दिवस पर एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम अखिलेश यादव पर भी नोट बंदी का असर दिखा। पूरा मामला देखें तस्वीरों सहित...
विज्ञापन
2 of 7
पूजा करते अखिलेश यादव
दरअसल लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया था।
विज्ञापन
3 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
इस कार्यक्रम में लखनऊ के आसपास के बच्चों को बुलाकर छोटी-मोटी प्रतियोगिता करवाई गई और उन्हें गिफ्ट दिए गए।
4 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सीएम अखिलेश पहुंचे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने गोमती को प्रणाम किया और पूजन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
5 of 7
बच्चों के साथ अखिलेश
- फोटो : amar ujala
इसके बाद वह बच्चों से मिलने पहुंचे। बच्चों को गिफ्ट देते वक्त उन्होंने बातचीत भी की। बातों-बातों में अखिलेश ने बाराबंकी से आए एक बच्चे का नाम पूछा तो पता चला कि उसका नाम भी अखिलेश है। वह खुश हो गए और बोले तुम्हारा मेरा नाम एक ही है तुम्हें तो कुछ और इनाम भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सीएम अखिलेश जब बच्चे को पैसे देने चले तो 500 का पुराना नोट निकला। इस पर उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से 100-100 के नोट मांगे। वहां मौजूद लोगों के पास भी पुराने नोट थे।