यूपी के सीएम और उनकी पत्नी डिम्पल के बीच बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखते ही बनती है। वैसे तो उनकी लव स्टोरी को कई बार लिखा जा चुका है लेकिन वैलेंटाइन्स डे पर इस प्रेम कहानी का जिक्र तो बनता है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
डिंपल यादव
यूपी के सीएम अखिलेश और उनकी पत्नी डिम्पल यादव जब साथ में होते हैं तो उनकी केमिस्ट्री देखते बनती है लेकिन दोनों की शादी इतनी आसान भी नहीं थी। 24 नवंबर को अखिलेश ने 1999 में डिम्पल से लव-मैरिज की थी और दोनों को अपने घरवालों को मनाने के लिए खूब पापड़ भी बेलने पड़े थे। हालांकि शादी के 17 साल बाद आज यादव परिवार में हर कोई बहू के रूप में डिम्पल पर गर्व करता है।
विज्ञापन
3 of 9
डिंपल यादव
जानकारी के मुताबिक अखिलेश जब पहली बार डिम्पल से मिले तब वह 17 साल की थी और अखिलेश 21 साल के। अखिलेश उस वक्त इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और डिम्पल स्कूल में थी। एक कॉमन फ्रेंड के यहां अखिलेश और डिम्पल की पहली मुलाकात में ही दोस्ती हो गई थी।
4 of 9
डिंपल यादव
ये दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। अखिलेश पर लिखी गई एक किताब के मुताबिक अखिलेश यादव डिम्पल से मिलने का बहाना ढूंढ़ते रहते थे और उसी दोस्त के यहां डिम्पल से मिलने जाते थे।
विज्ञापन
5 of 9
डिंपल यादव
पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया जाने के बाद भी अखिलेश डिम्पल के संपर्क में बने रहे और वहां से उन्हें कार्ड और लव-लेटर भेजते रहते थे।
विज्ञापन
6 of 9
अखिलेश मुलायम
पढ़ाई कर अखिलेश जब अखिलेश वापस लौटे तो पिता मुलायम ने उनसे शादी के बारे में पूछा। संकोच और मर्यादा के चलते अखिलेश पिता को अपने मन की बात बता नहीं सके।
विज्ञापन
7 of 9
अखिलेश यादव
बताया जाता है कि उन्होंने अपने मन की बात अपनी दादी मूर्ति देवी को बताई। दादी की तरफ से हरी झंडी मिल जाने के बाद अखिलेश ने बाकी सबको भी मनाया और दादी ने ये बात पिता मुलायम तक पहुंचा दी।
8 of 9
डिम्पल यादव
वहीं डिम्पल उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट कर्नल एसपी रावत की बेटी हैं। उनका परिवार भी इस शादी के लिए तैयार नहीं था। आखिरकार अखिलेश और डिंपल के प्यार को दोनों परिवारों ने समझा फिर उनकी शादी हुई।