यूपी के सीएम और उनकी पत्नी डिंपल के बीच बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखते ही बनती है लेकिन उनकी शादी इतनी आसान भी नहीं थी। जानें पूरी कहानी...
विज्ञापन
2 of 8
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव जब साथ में होते हैं तो उनकी केमिस्ट्री देखते बनती है। 24 नवंबर को अखिलेश ने 1999 में डिंपल से लव-मैरिज की थी लेकिन लव को मैरिज तक ले जाना बिल्कुल आसान नहीं था। हालांकि शादी के 17 साल बाद आज यादव परिवार में हर कोई बहू के रूप में डिंपल पर गर्व करता है।
विज्ञापन
3 of 8
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अखिलेश जब पहली बार डिंपल से मिले तब वह 17 साल की थी और अखिलेश 21 साल के। अखिलेश उस वक्त इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और डिंपल स्कूल में थी। एक कॉमन फ्रेंड के यहां अखिलेश और डिंपल पहली बार मिले और दोस्ती हो गई।
4 of 8
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
ये दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। अखिलेश पर लिखी गई एक किताब के मुताबिक अखिलेश यादव डिंपल से मिलने का बहाना ढूंढ़ते रहते थे और उसी दोस्त के यहां डिंपल से मिलने जाते थे।
विज्ञापन
5 of 8
डिंपल अखिलेश
- फोटो : amar ujala
पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया जाने के बाद भी अखिलेश डिंपल के संपर्क में बने रहे और वहां से उन्हें कार्ड और लव-लेटर भेजते रहते थे।
विज्ञापन
6 of 8
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
पढ़ाई कर अखिलेश जब अखिलेश वापस लौटे तो पिता मुलायम ने उनसे शादी के बारे में पूछा। संकोच और मर्यादा के चलते अखिलेश पिता को अपने मन की बात बता नहीं सके। बताया जाता है कि उन्होंने अपने मन की बात अपनी दादी मूर्ति देवी को बताई। दादी की तरफ से हरी झंडी मिल जाने के बाद अखिलेश ने बाकी सबको भी मनाया और दादी ने ये बात पिता मुलायम तक पहुंचा दी।
विज्ञापन
7 of 8
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
वहीं डिंपल उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट कर्नल एसपी रावत की बेटी हैं। उनका परिवार भी इस शादी के लिए तैयार नहीं था। आखिरकार अखिलेश और डिंपल के प्यार को दोनों परिवारों ने समझा फिर उनकी शादी हुई।