फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला दोस्त के उकसाने पर भड़का आकाश...होटलकर्मी को मार डाला; बहन की शादी के लिए दिवाकर ने शुरू की थी नौकरी

Wed, 23 Jul 2025 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के चिनहट के विकल्पखंड स्थित होटल ईशान इन के कर्मचारी की सोमवार देर रात होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रॉपर्टी डीलर आकाश तिवारी और उसकी महिला मित्र पर लगा है।
विज्ञापन
1 of 9
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी की राजधानी लखनऊ में देर रात होटल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप प्रॉपर्टी डीलर और उसकी महिला मित्र पर लगा है। होटल के बाहर हुए विवाद और महिला से अभद्रता के बाद प्रॉपर्टी डीलर आकाश ने होटल कर्मी दिवाकर यादव की हत्या की। बताया जा रहा है कि महिला मित्र पहले से ही होटल में ठहरी हुई थी। आरोपी महिला पुष्पा गौतम इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के चिनहट के विकल्पखंड स्थित होटल ईशान इन के कर्मचारी सुल्तानपुर जयसिंहपुर बिलारी निवासी दिवाकर यादव (20) की सोमवार देर रात होटल के बाहर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप चिनहट कांतिपुरम कॉलोनी मटियारी निवासी प्रॉपर्टी डीलर आकाश तिवारी और उसकी महिला मित्र चिनहट विकासखंड निवासी पुष्पा गौतम पर लगा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला मित्र के उकसाने पर भड़का था आकाश
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी आकाश और पुष्पा ने बताया कि होटल कर्मचारी दिवाकर ने न सिर्फ आकाश से झगड़ा किया था, बल्कि पुष्पा के साथ अभद्रता भी की थी। होटल से निकलकर जब दोनों बाइक से जा रहे थे, तब रास्ते में पुष्पा ने अभद्रता किए जाने के बारे में आकाश को बताया। 
विज्ञापन

3 of 9
मृतक दिवाकर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुष्पा की बात सुनकर आकाश भड़क उठा और बाइक वापस मोड़कर होटल पहुंचा और दिवाकर को गाली देने लगा। दिवाकर ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

 

4 of 9
चिनहट इलाके में होटल कर्मी दिवाकर की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन की शादी के लिए होटल में शुरू की थी नौकरी
लखनऊ के चिनहट के होटल ईशान इन में काम करने वाले दिवाकर यादव (20) ने डेढ़ माह पहले ही होटल में नौकरी शुरू की थी। उसके ममेरे भाई उदय सेन होटल में पार्टनर हैं। उदय सेन ने ही दिवाकर को नौकरी दिलाई थी। दोनों लोग होटल के पास ही कमरा किराये पर लेकर रहते थे।

 
विज्ञापन

5 of 9
चिनहट इलाके में होटल कर्मी दिवाकर की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवाकर के परिवार में पिता सतीश यादव, मां गीता और तीन बहनें और छोटा भाई प्रभाकर हैं। दिवाकर की बड़ी बहन प्रिया की नवंबर माह में शादी होनी है। पिता किसानी करते हैं। दिवाकर भी बहन की शादी के लिए रुपये जमा कर रहा था। 

 
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी आकाश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसे 12 हजार रुपये वेतन मिलता था। मंगलवार तड़के परिजन लखनऊ पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद वे लोग दिवाकर का शव लेकर सुलतानपुर अपने गांव चले गए। हत्या के चश्मदीद उदय का आरोप है कि आरोपी आकाश ने दिवाकर को गोली मारी तो वे लोग आवाज सुनकर बाहर पहुंचे। 

 
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवाकर खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी आकाश और उसकी महिला मित्र पुष्पा बाइक स्टार्ट करने में लगे थे। उदय और होटल के अन्य स्टाफ को देख आरोपी व उसकी महिला मित्र वहां से भागने लगे तो उदय ने एक ईंट उठाकर आकाश पर फेंकी। ईंट उसके कंधे पर लगी। उदय का आरोप है कि भागते हुए वक्त आरोपी आकाश ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की थी।

8 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने होटल मालिक बाराबंकी निवासी देवेंद्र मिश्रा की तहरीर पर आकाश व पुष्पा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

9 of 9
आरोपी पुष्पा गौतम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र तिवारी ने बताया कि दिवाकर को गोली मारने के बाद आरोपी आकाश व उसकी महिला मित्र बाइक छोड़कर वहां से भाग निकले। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को दूसरे होटल से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: UP: 'क्यों खड़े हो...', सिर्फ इतना ही पूछने पर होटल कर्मी की हत्या; प्रॉपर्टी डीलर ने महिला दोस्त संग मार डाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें