फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एयरलाइन की वेबसाइट पर हो रही टिकट की बुकिंग, एयरपोर्ट और नागरिक उड्डयन को पता ही नहीं

Wed, 18 Jul 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
लखनऊ से गोरखपुर व ग्वालियर के लिए एयर लाइन सीधी  फ्लाइट शुरू कर रही है, जिसके टिकटों की बुकिंग उसकी वेबसाइट पर हो रही है। पर, एयरपोर्ट से लेकर नागरिक उड्डयन विभाग तक ने ऐसी किसी भी फ्लाइट के ऑपरेशन की जानकारी होने से  इन्कार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
उड़ान स्कीम के तहत लखनऊ से इलाहाबाद की फ्लाइट शुरू होने के बाद गोरखपुर व ग्वालियर के लिए उड़ानें शुरू होनी थीं। इसके लिए एक एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर इसी माह से नई उड़ानों की सूची दर्ज कर दी थी और अगले एक महीने तक टिकट बुक करने का विकल्प भी दे दिया। बुकिंग प्रक्रिया चल रही है और टिकट बिक जाने के मैसेज भी आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
गोरखपुर का टिकट 24 सौ और ग्वालियर का 2120 रुपये में बिक रहा है। लेकिन लखनऊ एयरपोर्ट अथारिटी और नागरिक उड्डयन विभाग को कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों की मानें तो एयरलाइन की हेल्पलाइन से भी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल की मुख्यालय से जारी नई समय सारिणी में भी इसका उल्लेख नहीं है। अमौसी एयरपोर्ट के विशेष कार्याधिकारी संजय नारायण ने बताया कि इन फ्लाइटों को लेकर एयरलाइन की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

4 of 5
- फोटो : डेमो
नहीं दी कोई अनुमति
एयरलाइन के लखनऊ से गोरखपुर व ग्वालियर की सीधी उड़ान शुरू करने की कोई जानकारी नहीं है। एयरलाइन ने इस बारे में सरकार से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की है। न ही संचालन के बाबत अभी कोई अनुमति दी गई है। - नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री, नागरिक उड्डयन विभा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
दावा : एयरलाइन 19 सीटर विमान से कराएगी सफर
राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गोरखपुर-ग्वालियर के लिए एयरलाइन की सीधी उड़ान के लिए बुकिंग एक अगस्त से शुरू होगी। रीजनल कनेक्टीविटी स्कीम के तहत एयरलाइन ने उड़ानों का शेड्यूल पहले ही तैयार कर लिया और टिकटों की बुकिंग भी अपनी वेबसाइट पर शुरू कर दी है। तय शेड्यूल के मुताबिक, लखनऊ से गोरखपुर के लिए फ्लाइट दोपहर 2.25 बजे उड़ान भरकर 3.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से फ्लाइट  दोपहर 3.55 बजे रवाना होकर शाम 4.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह हवाई सेवा हफ्ते में छह दिन मिलेगी। दूसरी ओर लखनऊ से ग्वालियर के लिए विमान अमौसी एयरपोर्ट से शाम 5.15 बजे रवाना होकर शाम सवा छह बजे ग्वालियर पहुंचेगा। वहीं जानकारी के मुताबिक ग्वालियर से फ्लाइट दोपहर 1.05 बजे रवाना होकर दोपहर 2.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें