हेलीकॉप्टर से पर्यटकों को लखनऊ दर्शन कराने का खाका तैयार किया है, लेकिन हेलिपैड की व्यवस्था नहीं हो पाने से योजना अटकी हुई है। जनेश्वर मिश्र पार्क, कल्ली पश्चिम के बाद अधिकारी कुकरैल में हेलिपैड बनाने के प्रयासों में जुटे हैं। लखनऊ ऐतिहासिक धरोहरों का गढ़ है। यहां सालाना 49.29 लाख पर्यटक आते हैं। इन पर्यटकों को नई सुविधाएं देने के लिए पर्यटन विभाग लगातार नई योजनाएं तैयार कर रहा है।