फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा एक्सप्रेस-वे हादसा: मान ली होती मां की बात तो बच जाती परिवार की जान

Sat, 30 Dec 2017 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
Accident
आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में छह लोगों की मौत के बाद परिवारीजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटों की मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मां सोना कन्नौजिया ने बताया कि दो दिन पहले विष्णु से बात हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
Accident
उससे कहा था कि ज्यादा कोहरा हो रहा है। ट्रेन से आ जाना। कार से आने की जरूरत नहीं है। परिवार को भी साथ लाने से मना कर दिया था। लेकिन विष्णु मां की बात की अनदेखी कर पूरे परिवार के साथ कार से लखनऊ के लिए निकल पड़ा। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही पूरा परिवार कोहरे और ट्रक चालक की लापरवाही का शिकार हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
Accident
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव का इंतजार कर रही मां की आंख से टपक रहे आंसू थम नहीं रहे थे। वह एक टक अपने बेटे के पर्स में लगे फोटो को देख रही थी। कभी वह उसमें रखे तीन सौ रुपए को निकालकर देखती। फिर उसे अंदर रख देती।

4 of 6
हादसे का शिकार हुई कार। - फोटो : amar ujala
उसके आसपास चार बेटे, देवर और उनका परिवार भी था। लेकिन किसी में इतना साहस नहीं था कि मां को ढांढस बंधा सके। एक साल पहले बीमारी से जूझ रहे अपने पति को खो चुकी सोना कन्नौजिया दो बेटों, बहू और पोते-पोती की मौत ने पूरी तरह से तोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 6
हादसा - फोटो : amar ujala
हादसे की सबसे पहले सूचना रिश्तेदार आशियाना किला निवासी मनोज को दी गई। विष्णु के मोबाइल में करीब आधे घंटे पहले मनोज से बात हुई थी। हादसा स्थल पर पहुंचे मनोज ने बताया कि विष्णु के कार का टायर देर रात आगरा में अचानक फट गया था। उसने इसकी जानकारी मोबाइल पर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसा - फोटो : amar ujala
टायर फटने की बात सुनी तो वहीं आसपास होटल में रात गुजारकर चलने की सलाह दी थी। लेकिन विष्णु ने आसपास से टायर का इंतजाम कर लिया। इसकेलिए उसने 1500 रुपए भी खर्च किए। सुबह नौ बजे जब उससे बात हुई तो उसने बताया कि लखनऊ पहुंच गए है। आधे घंटे में आशियाना उनके घर पहुंच जाएंगे। लेकिन आधे घंटे बाद हादसे की सूचना पुलिस ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें