एपल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा है कि, गोली मारकर हत्या करने के बाद लखनऊ पुलिस पति को चरित्रहीन साबित करने में लगी है। कल्पना ने सवाल उठाया कि गाड़ी न रोकने पर गोली चलाने का अधिकार पुलिस को किसने दिया। उन्होंने योगी सरकार से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
2 of 6
vivek tiwari
- फोटो : amar ujala
पुलिस का आरोप है कि विवेक और उसकी महिला मित्र आपत्तिजनक हालत में थे, जिसका विरोध करने पर विवेक ने गाड़ी पुलिस पर चढ़ा दी थी। इस पर सिपाही प्रशांत चौधरी ने विवेक को गोली मार दी, जो सीधे उसकी ठुड्डी से आरपार होकर सिर में नीचे की तरफ जा धंसी। विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने बताया कि, पति ये कहकर घर से निकले थे कि आज नए फोन की लॉन्चिंग है तो देर हो जाएगी। रात में डेढ़ बजे पति से बात भी हुई थी तो उन्होंने बताया कि सना को घर छोड़ने के बाद कुछ ही देर में आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
vivek tiwari
- फोटो : amar ujala
कल्पना ने बताया कि रात करीब दो बजे तक वह नहीं पहुंचे तो फिर वह फोन करने लगीं, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुई। रात तीन बजे के करीब एक व्यक्ति ने फोन रिसीव कर कहा कि आपके पति और उनके साथ मौजूद महिला को हल्की चोटें आई हैं। दोनों की मरहम पट्टी लोहिया में हो रही है।
4 of 6
vivek tiwari
- फोटो : amar ujala
कल्पना तिवारी के अनुसार जब वह लोहिया अस्पताल पहुंची तो काफी देर तक पुलिस और डॉक्टर टालमटोल करते रहे। पति से मिलने भी नहीं दिया। गोली लगने की भी बात नहीं बताई। काफी देर बाद डॉक्टर से जबरदस्ती करने पर उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट के कारण विवेक का काफी खून बह गया था, जिसके चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
5 of 6
vivek tiwari
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि, जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो गाड़ी का हाल देख उन्हें पता लगा कि विवेक को गोली लगी थी। कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी से सवाल किया कि आखिर पुलिस वालों को गोली चलाने का अधिकार किसने दिया। विवेक ने गाड़ी न रोककर ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया था।
कल्पना ने कहा कि पुलिस सिर्फ अपनी गलती छिपाने के लिए विवेक के चरित्र पर अंगुली उठा रही है। उन्होंने मांग कि है की दोषी पुलिस वालों पर सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे।