पिता कभी कांग्रेस के लिए सिरदर्द रहे लेकिन अब बेटी अपनी राजनीति पारी कांग्रेस से शुरू कर चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं रायबरेली सदर से विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह की। मिलिए इस युवा प्रत्याशी से...
विज्ञापन
2 of 10
अदिति सिंह
यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस से एक नया चेहरा काफी चर्चा में रहा ये चेहरा है रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी अदिति सिंह की। अदिति के पिता अखिलेश सिंह इस सीट से पांच बार विधायक रहे। तीन बार कांग्रेस फिर पीस पार्टी से और निर्दलीय भी जीते। बीते चुनावों में कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए खूब पसीना बहाया लेकिन जीत अखिलेश की हुई। अब उनकी बेटी जनता के बीच है वो भी कांग्रेस पार्टी से। अदिति तीन साल पहले यूएसए की ड्यूक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करके लौटी हैं। इसके बाद एनजीओ से जुड़कर समाज सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 10
प्रियंक गांधी
अदिति को कांग्रेस में लाने में प्रियंका गांधी का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। खुद अदिति ने भी बताया कि वह प्रियंका गांधी से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, प्रियंका बहुत ही सशक्त महिला हैं। मैं उनके गाइडेंस में राजनीति में आना चाहती थी इसीलिए कांग्रेस से चुनावी पारी शुरू की।
4 of 10
अदिति सिंह
अदिति बताती हैं कि वह बचपन में भी कोई गलत बात सुनकर चुप नहीं रह पाती थीं, विरोध करती थीं। वह आज भी खुद से किसी से नहीं भिड़तीं लेकिन गलत बात बर्दाश्त नहीं कर पातीं। उन्होंने बताया, मैं राजनीति में शुरू से ही आना चाहती थी जिसमें माता-पिता का पूरा साथ मिला।
विज्ञापन
5 of 10
अदिति सिंह
अदिति मानती हैं कि पढ़े-लिखे लोगों का राजनीति में आना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अदिति औरतों की इस क्षेत्र में बराबरी की भागीदारी की भी पक्षधर हैं।
विज्ञापन
6 of 10
अदिति सिंह
हालांकि वह कहती हैं कि औरतों के राजनीति में होने को लोग सहजता से नहीं लेते। माना जाता है कि धूप, गर्मी, थकाऊ जनसभाएं ये सब औरतों के वश की बात नहीं लेकिन औरतें पुरुषों से ज्यादा शक्तिशाली होती हैं। अदिति ने बताया, जनसंपर्क के दौरान मेरी टीम भले ही थककर पीछे हो जाए पर मैं सबसे आगे रहती हूं।
विज्ञापन
7 of 10
अदिति सिंह
अदिति ने बताया, जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिलता है। लोग विधायक जी की बिटिया के रूप में जानते हैं। पिता को लोग बाहुबली कहते हैं तो कैसा लगता है? इस पर अदिति ने जवाब दिया, मुझे इस टैग से फर्क नहीं पड़ता। मेरे पिताजी ने जनता के लिए काम किया है तभी चुनाव जीते। अदिति ने ये भी बताया कि वह पिता से ज्यादा वोट पाकर जीतना चाहती हैं।
8 of 10
अदिति सिंह
अदिति ने बताया कि अभी तक उनके पिताजी हमेशा जीतते रहे हैं इस वजह से उन पर प्रेशर भी है। अदिति ने बताया कि वह चाहती हैं कि पिताजी से ज्यादा वोटों से जीतें और इसके लिए पूरी मेहनत भी कर रही हैं।
9 of 10
अदिति सिंह
राहुल और अखिलेश की जोड़ी को अदिति डायनैमिक जोड़ी मानती हैं। कहा कि पढ़े और युवा लोगों की भागीदारी राजनीति में बेहद जरूरी है ताकि राजनेताओं की छवि सुधर सके।
अदिति ने बताया, चुनाव जीतने पर किन समस्याओं पर फोकस करेंगी, इस पर अदिति ने जवाब दिया, फील्ड में जाने से पहले मैं सोचती थी कि ये करूंगी, वो करूंगी। बड़े-बड़े प्लान थे लेकिन जमीनी स्तर पर अभी बहुत कुछ होना बाकी है। सड़कें, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं सबसे पहले सुधरनी चाहिए।