फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा पुलिस का ‘एड मैन गैंग’, लोगों को जागरुक करने के लिए अपना रहे ये मजेदार तरकीब

Sat, 26 Jun 2021 05:22 PM IST
ishwar ashish रोली खन्ना, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
समस्या के समाधान और लोगों को समझाने का तरीका यूपी पुलिस ने बदल दिया है। हालांकि सोशल मीडिया का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश पुलिस काफी पहले से करती आ रही है, लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया के मंझे हुए खिलाड़ी की तरह इस टीम ने खुद को ‘एड मैन गैंग’ के रूप में साबित किया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार कहते हैं कि हमारी सोशल मीडिया सेल लगातार ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने के लिए काम कर रही है। परंपरागत तरीकों में बदलाव जरूरी हो गए हैं, इसीलिए हमने ये तरीका चुना है।

पहले जानिए वायरल होते ट्वीट व वीडियो कैसे-कैसे
फूड डिलीवरी कंपनी को जवाब.... रात भर में वायरल:
इसके ठीक एक दिन पहले रात 11 बजे यूपी पुलिस का फूड डिलीवरी कंपनी के कमेंट पर कमेंट कि.... आप हर समस्या का समाधान नहीं कर सकते, आप 112 नहीं हैं.... देखते ही देखते महज 12 घंटे में 4 लाख से अधिक इंप्रेशन और 35 हजार से अधिक इंगेजमेंट के साथ वायरल हुआ और सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कार को ‘बार’ बनाने पर बार-बार पछताना होगा
कार को ‘बार’ बनाने पर बार-बार पछताना पड़ सकता है। जब आप शराब पीते हैं तो आपकी कार भी आपको कंपनी देती है....। ये वीडियो यूपी पुलिस के पेज पर शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ ब्रांडिंग तक सीमित नहीं, जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा लक्ष्य
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि इसके जरिए हम सिर्फ ब्रांडिंग तक सीमित नहीं हैं। जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा लक्ष्य है। यूपी पुलिस की परंपरागत छवि यानी लाठी डंडे के दम पर बात करना या फिर बॉलीवुड पुलिस की तरह देर से पहुंचने जैसे जुमलों से बाहर आने की भी एक कोशिश है। चाहे लोगों की समस्या का समाधान हो या फिर छवि बदलने की बात हो, हम दोनों में अव्वल रहे हैं। 20-25 लोगों की हमारी सोशल मीडिया टीम काम कर रही है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हाई टीआरपी डायलॉग, विज्ञापन, फिल्म व वेबसीरीज  व ताजा घटना का इस्तेमाल
एडिशनल एसपी एटीएस व यूपी सोशल मीडिया सेल का पर्यवेक्षण कर रहे राहुल श्रीवास्तव कहते हैं कि सोशल मीडिया इको सिस्टम पर 360 डिग्री निगाह रखते हैं और किसी भी वायरल हो रहे कंटेट पर निगाह रखते हैं। हाई टीआरपी डायलॉग, विज्ञापन, फिल्म व सीरियल्स से कंटेट लेकर उसे अपने अंदाज में लोगों तक लेकर जाते हैं। जैसे फैमिली मैन के चेल्लम सर, रोनाल्डो का कोल्ड ड्रिंक कंपनी विवाद या फिर इक्लेयर्स से बना दो लेयर्स मास्क.... जैसे मीम्स, वीडियो व सोशल मीडिया पोस्टर में हमने कंटेट बदला और उसे जागरूकता से जोड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
डेली मास्क, दो लेयर्स...
आपको याद होगा चॉकलेट कंपनी का एक एड जिसमें कहा जाता है कि मुंह बंद रखने के लिए दो लगेगा। इसी से मास्क लगाने को लोगों को प्रेरित करने के लिए तैयार किया गया डेली मास्क, दो लेयर्स।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में गाड़ी सावधानी से चलाएं...
मानसून में गाड़ी सावधानी से चलाएं, आपकी खुशी किसी के दुख का कारण न बने, ये संदेश देने की कोशिश...।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
थंब रूल ऑफ कोविड...
थंब रूल ऑफ कोविड...मास्क अप बीट द कोविड थंडर। कोल्ड ड्रिंक के इस विज्ञापन का इस्तेमाल अपने अंदाज में कोविड प्रोटोकॉल के नियम बताने के लिए किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें