सात जुलाई से शुरू होने जा रही सिंगिंंग प्रतियोगिता ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ के दूसरे संस्करण के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ आईं ये अभिनेत्री। शेयर की अपने दिल की बातें।
विज्ञापन
2 of 6
फिल्म अभिनेत्री मुक्ति मोहन
- फोटो : amar ujala
डांस और एक्टिंग से ज्यादा कठिन शो को होस्ट करना है। पूरे शो की जिम्मेदारी होस्ट के कंधों पर ही रहती है। प्रतिभागी तो बस अपनी प्रस्तुति देकर चला जाता है। थक जाए तो पीछे जाकर आराम कर सकता है, लेकिन कार्यक्रम को शुरू कराने से लेकर सफलतापूर्वक उसे संपन्न कराने की जिम्मेदारी होस्ट पर ही होती है।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म अभिनेत्री मुक्ति मोहन
- फोटो : amar ujala
प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ आई अभिनेत्री मुक्ति मोहन ने ये बात मंगलवार को कही। मुक्ति ही शो को होस्ट कर रही है। उनके साथ आए कनाडा के बेहजाद शो में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
4 of 6
फिल्म अभिनेत्री मुक्ति मोहन
- फोटो : amar ujala
एक सवाल के जवाब में मुक्ति ने बताया कि उन्हें मंच से बहुत प्यार है, उनको डांस करने के लिए जैसे ही मंच मिलता है वो उसका सदुपयोग करती हैं। मुक्ति ने कहा कि फिल्मों में इन दिनों डांसर को तवज्जो नहीं मिलती जबकि एक डांसर काफी साल इसे सीखने में लगा देता है। मुक्ति ने कहा कि आजकल फिल्में वैसी बनती हैं, जिनसे पैसा कमाया जाये। टैलेंट और फिल्म की कहानी की कोई कद्र नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म अभिनेत्री मु्क्ति मोहन
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली में डर लगता है, लेकिन लखनऊ में नहीं। टूटी-फूटी हिंदी में बेहजाद ने बताया कि वो सोनू निगम के फैन हैं और उनको मेहंदी हसन, गुलाम अली, जगजीत सिंह और हरिहरन पसंद हैं।
बहजाद ने चौदहवी का चांद हो या आफताब हो... गाना भी डिमांड पर सुनाया। बहजाद ने बताया कि उनके पिता कविताएं लिखते हैं और उनकी मां को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बेहद पसंद हैं।