फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचीं मल्लिका शेरावत, बोलीं- इस किरदार को निभाने की है बड़ी चाह, तस्वीरें

Sat, 29 Jun 2019 04:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मल्लिका शेरावत - फोटो : amar ujala
 लखनऊ में मेट्रो तो आ गई, लेकिन हरियाली कुछ कम दिखाई पड़ रही है। यह दर्द फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने बयां किया। वह शुक्रवार को शहर में थी। उनके साथ अभिनेता तुषार कपूर और कॉमेडियन संजय मिश्रा भी थे।
विज्ञापन

2 of 7
तुषार कपूर, मल्लिका शेरावत व संजय मिश्रा - फोटो : amar ujala
एक सवाल के जवाब में मल्लिका ने कहा कि उनका मन अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बॉयोपिक में लीड किरदार निभाने की है। मल्लिका ने कहा कि वे ये जानकर हैरान हैं कि  उनके सबसे ज्यादा चाहने वाले लखनऊ और कानपुर में है।
विज्ञापन

3 of 7
मल्लिका शेरावत - फोटो : amar ujala
बीते दिनों एक एजेंसी की ओर से उनके प्रशंसकों को लेकर एक सर्वे हुआ था, जिसमें उन्हें पता लगा है कि पूरे देश में उनके सबसे ज्यादा फैन लखनऊ में हैं। दूसरा नंबर कानपुर का बताया गया।

4 of 7
तुषार कपूर - फोटो : amar ujala
वहीं, अभिनेता तुषार कपूर ने कहा कि वेब सीरीज आने वाला भविष्य है। ये अब कलाकारों को भी समझ में आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका निभाया न बोल सकने वाला कैरेक्टर अगर उनका ट्रेडमार्क बन गया है तो उस किरदार पर गर्व है। लखनऊ में लगातार हो रही शूटिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जब भी बॉलीवुड में नई मूवी की शूटिंग की चर्चा होती है तो लखनऊ का नाम पहले आता है।
विज्ञापन

5 of 7
तुषार कपूर, मल्लिका शेरावत - फोटो : amar ujala
इधर कुछ सालों से लखनऊ शूटिंग का हब बनता जा रहा है। बड़े-बड़े कलाकार लंबा शिड्यूल बिता रहे हैं। राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि पीएम मोदी पसंद हैं, लेकिन राजनीति में जाने का इरादा नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
संजय मिश्रा - फोटो : amar ujala
हर समय कॉमेडी करते दिखने वाले तुषार ने टाइप्ड रोल पर कहा कि वो हर किरदार के लिए तैयार हैं। कॉमेडियन संजय मिश्रा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी उस वक्त होती है जब उनका डायलॉग लोगों की जुबां पर रट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मल्लिका शेरावत व संजय मिश्रा - फोटो : amar ujala
आज फिल्में भी 20-20 मैच की तरह हो गई हैं, कम समय में लोग ज्यादा मनोरंजन देखना चाहते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें