फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: "फरवरी का महीना और यहां गर्मी लग रही है, पेड़ लगाइए" एक्टर संजय दत्त ने लोगों को पौधे लगाने की शपथ दिलाई

Sun, 22 Feb 2026 07:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

फिल्म एक्टर संजय दत्त रविवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे और लोगों को पौधे लगाने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने लखनऊ के प्रति अपने प्रेम का इजहार भी किया।
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
फिल्म एक्टर संजय दत्त रविवार को पर्यावरण जागरुकता के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा पहुंचे। जहां उनका स्वागत क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने किया।

कार्यक्रम में संजय दत्त को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि लखनऊ से मेरा बहुत गहरा रिश्ता है। 1947 में विभाजन के बाद मेरे पिता सुनील दत्त जी यहां पर रहे थे।

विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
उन्होंने जनता को संदेश देते हुए कहा कि हमारी पृथ्वी बहुत स्पेशल है। ऐसा कोई दूसरा ग्रह नहीं है। इसे बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
संजय दत्त ने कहा कि मैं छोटा था तब लखनऊ आता था। अभी फरवरी का महीना चल रहा है और मौसम में गर्मी है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। हर किसी को पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।

4 of 6
sanjay dutt in Lucknow - फोटो : amar ujala
वहीं, मौजूद लोगों ने जब उनसे कोई डायलॉग सुनाने की अपील की तो उन्होंने मुन्नाभाई के अंदाज में कहा, "पेड़ डालने का और पानी बचाने का नहीं तो वाट लग जाएगी मामू।" ये सुनते ही वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने संजय दत्त का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी पृथ्वी की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
सरोजनी नगर में कार्यक्रम के दौरान संजय दत्त।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें