फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इस बेहद खास कैटवॉक में डीएम भी उतरे रैम्प पर

विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ में हुआ ये रैम्पवॉक बेहद खास था। ऐसा रैम्पवॉक जिसमें एसिट सर्वाइवर्स के साथ डीएम ने भी कैटवॉक किया, यहां देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: इस बेहद खास कैटवॉक में डीएम भी उतरे रैम्प पर

2 of 10
अपनेपन का दावा करने वालों ने ही उन पर तेजाब डालकर उनकी जिंदगी में अंधेरा कर दिया। हमला होने के बाद वे कुछ समय सदमें में रहीं लेकिन वे टूटीं नहीं।
विज्ञापन

तस्वीरें: इस बेहद खास कैटवॉक में डीएम भी उतरे रैम्प पर

3 of 10
खुद के साहस के बूते उन्होंने दुनिया का सामना करने का फैसला किया और इसमें उन्हें सफलता भी मिली। ये महज कहानी नहीं बल्कि सच्चाई है एसिड अटैक सर्वाइवर्स की, जिसकी एक छोटी सी झलक लोहिया पार्क में उस वक्त देखने को मिली जब वे रैंप पर कैटवॉक के लिए उतरीं।

तस्वीरें: इस बेहद खास कैटवॉक में डीएम भी उतरे रैम्प पर

4 of 10
मौका था वीरांगना महिला वीरता सम्मान समारोह का। शनिवार की रात एक एनजीओ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जहां प्रदेश भर से 12 एसिड अटैक पीड़िताएं रैंप पर उतरीं।
विज्ञापन

तस्वीरें: इस बेहद खास कैटवॉक में डीएम भी उतरे रैम्प पर

5 of 10
फैशन डिजाइनर उमैर जफर के चिकन और मकैश कामदानी से डिजाइन परिधान पहन उन्होंने फैशन शो में हिस्सा लिया। यह फैशन शो उनके साहस और जज्बे का गवाह बना।
विज्ञापन

तस्वीरें: इस बेहद खास कैटवॉक में डीएम भी उतरे रैम्प पर

6 of 10
इस शो के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि महिलाओं पर कितने ही हमले किए जाएं। वह अब दब-कुचल कर जीने को तैयार नहीं हैं। लोहिया पार्क को ओपन थिएटर में रहे इस कार्यक्रम में इन सर्वाइवर्स के साथ कदमताल करने के लिए खुद शहर के प्रतिष्ठित लोग और प्रशासनिक अधिकारी कैटवॉक में शामिल हुए।
विज्ञापन

तस्वीरें: इस बेहद खास कैटवॉक में डीएम भी उतरे रैम्प पर

7 of 10
डिजाइनर सलवार सूट में सजी मॉडल्स के साथ सर्वाइवर्स वॉक करते हुए आए। वहीं इनके साथ जुगलबंदी बेगम हमीदा हबीबुल्लाह, एससीपीसीआर की चेयरपरसन जूही सिंह, डीएम राजशेखर, एलडीए की संयुक्त सचिव सीमा सिंह, सीआईआई की यंग टीम के संस्थापक गौरव प्रकाश, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने की।

तस्वीरें: इस बेहद खास कैटवॉक में डीएम भी उतरे रैम्प पर

8 of 10
इन्होंने जहां महिला वीरता अवार्ड भी बांटे। वहीं सर्वाइवर्स का सम्मान भी किया। एसएसपी राजेश पांडेय भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

तस्वीरें: इस बेहद खास कैटवॉक में डीएम भी उतरे रैम्प पर

9 of 10
सर्वाइवर्स में शामिल लखनऊ की मीना सोनी ने कहा कि महिलाओं पर तो हमले किसी न किसी रूप में होते ही रहे हैं। महिलाओं को तो हमेशा घर के अंदर ही रहने को मजबूर किया गया। अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

तस्वीरें: इस बेहद खास कैटवॉक में डीएम भी उतरे रैम्प पर

10 of 10
महिलाएं भी घर से बाहर निकलकर आ रही हैं। डीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि एसिड अटैक का दंश झेलने केबाद यह महिलाएं और लड़कियां इस काबिल खुद को बना पाईं, कि आज वह पूरे गर्व से रैंप पर कैटवॉक तक कर पा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें