आप घर पर गैस पर खाना बनाते हैं या हॉस्टल में छोटा सिलेंडर रखा है। इनके इस्तेमाल में जरा सी चूक से दर्दनाक हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
सावधान रहें वरना सिलेंडर दे सकता है ऐसी दर्दनाक मौत
2 of 10
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के गांव जुगौली के एक मकान में शनिवार रात खाना बनाने के दौरान छोटे सिलेंडर में गैस रिसाव से भीषण धमाका हुआ। इससे पूरा कमरा ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
सावधान रहें वरना सिलेंडर दे सकता है ऐसी दर्दनाक मौत
3 of 10
झुलसने के साथ मलबे में दबे दो भाइयों में से एक की मौत हो गई। हादसे से इलाका दहल गया। पुलिस व दमकल दस्ते ने नागरिकों की मदद से दोनों भाइयों को मलबे से निकाल कर अस्पताल भेजा और फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन की जा रही है।
सावधान रहें वरना सिलेंडर दे सकता है ऐसी दर्दनाक मौत
4 of 10
सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि रायबरेली-अमेठी सीमा पर स्थित गांव पूरे बसावन निवासी एसी मैकेनिक कृष्णकुमार विश्वकर्मा (28) करीब पांच साल से गांव जुगौली में गयाप्रसाद यादव के मकान में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
सावधान रहें वरना सिलेंडर दे सकता है ऐसी दर्दनाक मौत
5 of 10
वह शनिवार रात 9 बजे घर लौटा। साथ में भाई संतोष विश्वकर्मा (23) था। कमरे में जाकर दोनों भाइयों ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। करीब आधा घंटा बाद तेज धमाका हुआ और पूरा कमरा ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
सावधान रहें वरना सिलेंडर दे सकता है ऐसी दर्दनाक मौत
6 of 10
दीवारें उड़ गईं। इलाका दहल गया। पड़ोसी पारस शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम व 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल करके हादसे की सूचना दी। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम आननफानन में मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सावधान रहें वरना सिलेंडर दे सकता है ऐसी दर्दनाक मौत
7 of 10
एसओ गोमतीनगर श्यामबाबू शुक्ला ने टीम के साथ पहुंचकर मलबे में दबे दोनों भाइयों को निकाल कर लोहिया अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने कृष्णकुमार को मृत घोषित करने के साथ संतोष को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सावधान रहें वरना सिलेंडर दे सकता है ऐसी दर्दनाक मौत
8 of 10
आसपास से लोगों ने सिलेंडर या पटाखों के विस्फोट की आशंका जताई। फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन शुरू की गई। उधर, डॉक्टरों ने दोनों भाइयों के चेहरे झुलसे व बाल जले होने की सूचना दी। मलबे से तीन छोटे सिलेंडर निकले।
सावधान रहें वरना सिलेंडर दे सकता है ऐसी दर्दनाक मौत
9 of 10
दमकल दस्ते व अन्य टीमों ने गैस रिसाव से विस्फोट की आशंका जताई। एसओ श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि सिलेंडर में लीकेज के चलते कमरे में गैस फैली थी और माचिस जलाते ही धमाका हुआ।
सावधान रहें वरना सिलेंडर दे सकता है ऐसी दर्दनाक मौत
10 of 10
हादसे का पता चलते ही कृष्णकुमार का बड़ा भाई श्रीराम लोहिया अस्पताल पहुंचा। वह भी जुगौली में किराए पर रहता है। उसने बताया कि कृष्णकुमार के परिवार में पत्नी कमलेश व बेटी सुमन (7) और ज्योति (3) सभी लोग पूरे बसावन में रहते हैं। संतोष अविवाहित है।